कोरबा में सफाई ठेकेदारों की समस्याएं सुन आयुक्त ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
कोरबा में आयुक्त ने सफाई ठेकेदारों की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए, बालको जोन के लंबित बिलों के जल्द भुगतान और एकीकृत सफाई प्रस्ताव की जानकारी दी।
Publish Date: Fri, 20 Nov 2026 11:13:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Nov 2026 11:13:32 PM (IST)
सफाई ठेकेदारों से चर्चा करते आयुक्त आशुतोष पांडेयHighLights
- ठेकेदारों की समस्याएं सुनीं आयुक्त ने।
- एकीकृत सफाई प्रस्ताव शासन को भेजा।
- बालको के लंबित बिल जल्द होंगे भुगतान।
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : नगर निगम की सफाई व्यवस्था और ठेकेदारों की समस्याओं को लेकर आयुक्त आशुतोष पांडेय ने सफाई कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ठेकेदारों की शंकाओं का समाधान करते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।
साथ ही बालको जोन के सफाई कार्यों के लंबित बिलों का भुगतान जल्द कराने के निर्देश दिए। नगर निगम के साकेत भवन स्थित आयुक्त कक्ष में सफाई ठेकेदार रामू पांयडे, राजू जायसवाल, वरुण गोस्वामी और विजय यादव ने आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने सफाई कार्यों के संचालन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया।
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कोरबा में एकीकृत सफाई व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन की अनुमति मिलने के बाद ही इस पर अमल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- कोरबा में तेज रफ्तार बोलेरो ने रेस्टोरेंट की पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद घटना
आयुक्त ने बताया कि बालको जोन को छोड़कर लगभग सभी जोन के सफाई कार्यों के बिलों का भुगतान हो चुका है। बालको जोन के लंबित बिलों के भुगतान के लिए उन्होंने संबंधित जोन कमिश्नर को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निगम की नई व्यवस्था के तहत जोन कमिश्नर के सत्यापन के बाद ही सफाई कार्यों के बिलों का भुगतान किया जाएगा। ठेकेदारों ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में निगम को सहयोग देने का आश्वासन दिया।