• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

मंदिर की दीवार में छिपा बैठा था आठ फीट का अजगर, दो घंटे की मशक्कत से रेस्क्यू

कोरबा के हरदीबाजार में मंदिर की दीवार में छिपे आठ फीट के अजगर को टीम ने दो घंटे की मशक्कत और दीवार तोड़कर निकाला, फिर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

By Suresh kumar DewanganEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 09:29:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 09:29:00 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मंदिर की दीवार में छिपा बैठा था आठ फीट का अजगर, दो घंटे की मशक्कत से रेस्क्यू
अजगर का रेस्कूय करते सर्पमित्र, नईदुनिया

HighLights

  1. मंदिर की दीवार में छिपा अजगर।
  2. दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन।
  3. जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: हरदीबाजार क्षेत्र में एक घर के आंगन में बने मंदिर की दीवार के भीतर आठ फीट लंबे अजगर के छिपकर बैठने से परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। अजगर दीवार के अंदर ऐसी जगह पर मौजूद था, जहां से उसे बाहर निकालना काफी मुश्किल था।

परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर वन्यजीव रेस्क्यू टीम से मदद मांगी। परिवार के सदस्यों ने वन्यजीव रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही उन्होंने हरदीबाजार क्षेत्र में टीम के सदस्य राकेश मानिकपुरी को मौके पर भेजा। घटनास्थल पर पहुंचकर राकेश ने स्थिति का जायजा लिया। अजगर दीवार के भीतर छिपा हुआ था। ऐसे में उसे बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। काफी मशक्कत के बाद अजगर को निकालने के लिए मंदिर की दीवार का कुछ हिस्सा तोड़ना पड़ा। इसके बाद करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम ने अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


यह भी पढ़ें- एसपी के हस्तक्षेप के बाद एक माह पुरानी चोरी की शिकायत पर दर्ज हुई एफआइआर, दर्री पुलिस हरकत में आई

रेस्क्यू के बाद उसे उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। उन्होंने जितेंद्र सारथी और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार जताते हुए रेस्क्यू कार्य की सराहना की।

जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं। उन्हें खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी न करें। ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित एवं अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों को सुरक्षित तरीके से उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।