• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

नशे में डेढ़ सौ फीट हाइटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, कोरबा में छह घंटे तक थमी रहीं सांसें

कोरबा जिले के करतला क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक 150 फीट ऊंचे हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत और पुलिस-प्रशासन की समझाइश ...और पढ़ें

By Devendra GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 07:06:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 07:06:30 PM (IST)
नशे में डेढ़ सौ फीट हाइटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, कोरबा में छह घंटे तक थमी रहीं सांसें
हाइटेंशन टावर पर चढ़ा युवक

HighLights

  1. पत्नी, बच्चों और ग्रामीणों की गुहार के बाद पुलिस व प्रशासन ने संभाला मोर्चा।
  2. लंबी समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा, जिससे टला बड़ा हादसा।
  3. युवक के टावर पर चढ़ने के कारणों का अब तक नहीं चल सका है पता।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : शराब के नशे में एक युवक रविवार को करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। वह टावर के सबसे ऊपरी हिस्से में जाकर बैठ गया। नीचे उसकी पत्नी, दो बच्चे और ग्रामीण उसे उतरने के लिए लगातार आवाज लगाते रहे, लेकिन वह काफी देर तक नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। करीब छह घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा। उसके सकुशल जमीन पर पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

घटना करतला क्षेत्र के एक गांव के पास की है। देव सिंह राठिया शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। रविवार दोपहर वह शराब के नशे में था। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन टावर पर चढ़ने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह तेजी से ऊपर पहुंच गया और सबसे ऊपरी हिस्से में जाकर बैठ गया। हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब उसकी मौजूदगी से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।


जरा सी चूक उसके लिए जानलेवा हो सकती थी। देव सिंह को टावर पर चढकर बैठने की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी और बच्चे भी मौके पर पहुंच गए। स्वजन काफी देर तक उसे नीचे उतरने के लिए पुकारते रहे। बताया गया कि वह बीच-बीच में कुछ नीचे आता, फिर वापस ऊपर चढ़ जाता था। ग्रामीणों ने भी उससे बातचीत कर नीचे आने के लिए समझाया, लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ। टावर पर चढ़ने की वजह पूछने पर भी उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- 'आज जेल होई, कल बेल होई...' गाने पर थाने के अंदर महिला ने बनाई रील, पुलिस कार्रवाई के बाद मांगी माफी, Video Viral

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी गणेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार को भी बुलाया गया। हाईटेंशन लाइन के कारण पुलिस और प्रशासन ने बेहद सतर्कता के साथ युवक को नीचे उतारने की रणनीति बनाई। अधिकारियों और ग्रामीणों ने लगातार उससे बातचीत कर सुरक्षित नीचे आने के लिए समझाया।

नीचे उतरने पर सभी को मिली राहत

करीब छह घंटे तक चले प्रयास के बाद आखिरकार देव सिंह नीचे आने के लिए राजी हुआ। उसके सुरक्षित जमीन पर पहुंचते ही स्वजन की चिंता दूर हुई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने भी राहत की सांस ली। पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि युवक टावर पर क्यों चढ़ा था, इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।