• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

'आज जेल होई, कल बेल होई...' गाने पर थाने के अंदर महिला ने बनाई रील, पुलिस कार्रवाई के बाद मांगी माफी, Video Viral

महिला ने एक नया वीडियो जारी कर अपने किए पर माफी मांगी है। उसने कहा कि उससे गलती हुई और भविष्य में वह इस तरह का वीडियो नहीं बनाएगी।

By Devendra GuptaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 06:24:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 06:24:48 PM (IST)
'आज जेल होई, कल बेल होई...' गाने पर थाने के अंदर महिला ने बनाई रील, पुलिस कार्रवाई के बाद मांगी माफी, Video Viral
थाना परिसर में रील बनाने पर मचा बवंडर।

HighLights

  1. थाना परिसर में रील बनाने पर मचा बवंडर
  2. उषा मिश्रा पर की घई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
  3. पुलिस ने दर्ज किया अपराध तो मांगी माफी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। ‘आज जेल होई, कल बेल होई, परसों से उहे खेल होई...।’ भोजपुरी गीत की यह पंक्ति कोरबा की एक महिला पर कुछ इस कदर चढ़ी कि उसने कोतवाली थाना परिसर को ही रील की शूटिंग का ठिकाना बना लिया। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर थाना कक्ष के दरवाजे तक भोजपुरी गीत पर ठुमके लगाए और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

प्रवेश द्वार पर गाने पर डांस करती आई नजर

11 सितंबर की शाम करीब छह बजे ‘उमा बेबी 11’ नामक फेसबुक अकाउंट से रील अपलोड की गई। इसमें सलवार-सूट पहनी महिला कोतवाली परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर गाने पर डांस करती नजर आई। इसके बाद वीडियो का अगला दृश्य थाना कक्ष के दरवाजे तक पहुंच गया, जहां महिला ठुमके लगाती दिखाई दी। रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया।


महिला की पहचान, एफआईआर और माफीनामा

जांच में वीडियो बनाने वाली महिला की पहचान उषा मिश्रा के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद के अनुसार वह पहले पुरानी बस्ती में मछली मार्केट के पास रहती थी, लेकिन वर्तमान में सीतामढ़ी क्षेत्र में रह रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 135 और 126 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

इसके बाद महिला ने एक नया वीडियो जारी कर अपने किए पर माफी मांगी है। उसने कहा कि उससे गलती हुई और भविष्य में वह इस तरह का वीडियो नहीं बनाएगी। महिला ने लोगों से यह अपील भी की है कि उसके द्वारा बनाया गया कोतवाली परिसर का वीडियो कोई भी आगे वायरल या प्रसारित न करे।

यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट डेट पर हाई कोर्ट का फैसला लंबित, शिक्षिका की जन्मतिथि विवाद पर शिक्षा विभाग के निष्कर्ष पर उठाए सवाल

थाना परिसर की सुरक्षा और निगरानी पर उठे सवाल

मामले में सबसे बड़ा सवाल कोतवाली परिसर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर खड़ा हुआ है। थाना परिसर संवेदनशील स्थान माना जाता है, जहां आमतौर पर प्रवेश और गतिविधियों पर निगरानी रहती है। इसके बावजूद महिला मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर पहुंची, वहां रील बनाई और फिर थाना कक्ष के दरवाजे तक जाकर डांस किया। पूरी गतिविधि कैमरे में कैद हुई और सोशल मीडिया तक पहुंच गई।

ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब महिला रील बनाने में व्यस्त थी, तब ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी। क्या थाना परिसर में प्रवेश और वहां होने वाली गतिविधियों की निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। कार्रवाई के बाद अब महिला ने माफी मांग ली है, लेकिन इस घटना ने कोतवाली की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल जरूर छोड़ दिए हैं।