गुड मार्निंग कोरबा... एक बार फिर हम हाजिर हैं आपके सामने आज के कार्यक्रमों को लेकर
यह खबर पढ़कर आप अपने दिन की बेहतर योजना बना सकते हैं।
By Manoj Kumar Tiwari
Edited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 01 Mar 2023 07:35:22 AM (IST)
Updated Date: Wed, 01 Mar 2023 07:35:22 AM (IST)

कोरबा शहर में कई सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और सरकारी कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
कोरबा मौसम -
पूर्वानुमान- अधिकतम - न्यूनतम
एक मार्च - 35-19
दो मार्च - 36- 19
- रामसागरपारा, वार्ड 14 मैग्जिनभाठा, कांशीनगर, बैगिनडभार, डबरीपारा, श्यामनगर लाटा, वैशालीनगर, व घुड़देवा दफाई में मोबाइल मेडिकल वाहन द्वारा शिविर लगा स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। समय सुबह आठ बजे से
- नगर पालिक निगम द्वारा वार्ड क्रमांक सात, 15, 22, 27, 39, 47, 59, 67 में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।समय सुबह आठ बजे से
- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अगुवाई में टीकाकरण केंद्रों मे 0 से 16 वर्ष तक के सभी लाभार्थियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु निश्शुल्क टीके लगाए जाएंगे। समय सुबह 10 बजे से
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए विकासखंड कटघोरा के बुंदेली (कसईपाली) में एक दिवसीय सूचना शिविर का आयोजन किया जाएगा। समय सुबह 10.30 बजे से
- राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत भू-अधिग्रहित प्रभावितों के मुआवजा वितरण के लिए ग्राम करतला में शिविर का आयोजन किया जाएगा। समय सुबह 10.30 बजे से
- ग्राम पंचायत बरबसपुर में श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में भगवताचार्य पं मुरारी लाल त्रिपाठी द्वारा हवन- यज्ञ व सहस्त्रधारा कराया जाएगा। समय दोपहर दो बजे से
- युवा जागृति संगठन द्वारा सिविक सेंटर बाल्को में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। दोपहर तीन बजे से
- होली, शब-ए-बारात व रामनवमी पर्व को शांति पूर्वक मनाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। समय शाम पांच बजे से