• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में मिली महिला पंचायत सचिव की अधजली लाश, डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह, परिजनों को भी नहीं थी जानकारी

कोरबा में एक महिला पंचायत सचिव की संदिग्ध परिस्थिति में घर में अधजली लाश मिली है। महिला ने डेढ़ साल पहले अपने एक सहकर्मी ने प्रेम विवाह किया था, जिसकी...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 24 Jul 2025 10:20:26 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Jul 2025 10:20:52 AM (IST)
घर में मिली महिला पंचायत सचिव की अधजली लाश, डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह, परिजनों को भी नहीं थी जानकारी
घर में मिला महिला का अधजला शव (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. संदिग्ध परिस्थिति में महिला पंचायत सचिव का शव
  2. डेढ़ साल पहले अपने सहकर्मी से किया था प्रेम विवाह
  3. मृतका के परिजनों को भी नहीं थी शादी की जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: महिला पंचायत सचिव की अधजली लाश घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका सचिव ने मृतका ने डेढ़ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था, पर इसकी जानकारी स्वजन को नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, घटना सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत जिला जेल के पीछे की है। महिला गोकुलनगर में निवासरत थी और पोड़ो-उपरोड़ा ब्लॉक में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थी।

पुलिस ने बताया कि पंचायत सचिव पद पर कार्यरत अनिमेष कुमार ने पुलिस को सूचना इसकी सूचना दी। अनिमेष कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सुषमा खुसरों ने घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर खुद को आग लगा ली है। घटना के वक्त वह घर में नहीं था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच शुरू की।


घर में बिना बताए की थी शादी

पुलिस को कमरे में फर्श पर सुषमा की अधजली लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम कराया। साथ ही घटना की जानकारी के मृतका के स्वजन को दिया। बेटी की मौत की जानकारी के बाद जब परिजन कोरबा पहुंचे, तो उन्हें बेटी की शादी की जानकारी हुई।

संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव

पुलिस ने बताया कि मृतका सुषमा ने साल 2023 में पंचायत सचिव के पद पर ही काम करने वाले अनिमेष से प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के डेढ़ साल सुषमा की अधजली लाश मिलने के बाद कई सवाल उठ रहे है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सुषमा की मौत आखिर वजह से हुई। स्वजन एवं परिचितों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि वास्तविक कारण सामने
आ सके।

मां ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के स्वजन ग्राम तेलसरा, पाली में निवासरत हैं। पुलिस की सूचना पर पहुंची मृतका की मां सोनकुंवर ने बताया कि उनकी बेटी सीधी और सरल थी। उन्हे बेटी ने शादी कब किया, इस बात की उन्हे कोई जानकारी नहीं है। उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या कर लाश को जलाने की कोशिश की गयी है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बालोद में धार्मिक स्थल पर तोड़-फोड़, मंदिर का सारा सामान तालाब में फेंका... आक्रोशित हुए ग्रामीण

समाज के डर से शव लेने से किया इनकार

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंपने के लिए मां सोनकुंवर को बुलाया, पर उसने शव लेने से इंकार कर दिया। लेकिन दूसरी जाति के लड़के के साथ प्रेम विवाह करने के कारण समाज के भय से शव लेने से इंकार कर दिया। तब पुलिस ने मृतका के पति को लाश सौंप दिया।