• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

हरदीबाजार पुलिस ने किया जुआ फड़ का भंडाफोड़: 500 रुपये एंट्री फीस लेकर चल रहा था अवैध कारोबार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में चल रहे अवैध जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को सू...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 05:58:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 05:58:09 PM (IST)
हरदीबाजार पुलिस ने किया जुआ फड़ का भंडाफोड़: 500 रुपये एंट्री फीस लेकर चल रहा था अवैध कारोबार
पुलिस के गिरफ्त में आरोपित, नईदुनिया

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के जंगल में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ
  2. 500 रुपये एंट्री फीस लेकर चल रहा था अवैध कारोबार।
  3. पुलिस की घेराबंदी देख मची भगदड़, तीन दबोचे गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : ग्राम उतरदा स्थित शक्ति खर्रा जंगल में तिरपाल लगाकर चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश दी। घेराबंदी की भनक लगते ही मौके पर जुआडी जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर तीन जुआरियों को पकड़ लिया। मौके से तीन बाइक, दो मोबाइल फोन, 5400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

हरदीबाजार थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शक्ति खर्रा जंगल में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने जुआ फड़ के आसपास घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखते ही बड़ी संख्या में जुआरी मौका पाकर जंगल की ओर भाग निकले।


पुलिस ने मौके से राजेश लहरें निवासी बुडगहन, पवन कुमार पटेल निवासी निरतु और नंदकुमार पटेल निवासी दीपका को पकड़ा। आरोपितों के कब्जे एवं मौके से बाइक, मोबाइल, नकद रकम जब्त की। तीनों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- ओडिशा की स्टील कंपनी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से राहत, वादी के अधिकार और वादपत्र के तथ्यों को दी गई प्राथमिकता

पुलिस ने बताया कि ग्राम नेवसा निवासी हरि साहू पर जुआ फड़ संचालित करने तथा सत्य प्रकाश पटेल पर जुआरियों से नाल वसूली करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि जुआ खेलने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से करीब 500 रुपये एंट्री के नाम पर लिए जाते थे। दबिश के दौरान दोनों पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस अब हरि साहू और सत्य प्रकाश पटेल की तलाश कर रही है।