Korba Crime News: बांगो थाने के बैरक में मिली एएसआइ की लाश, हत्या की आशंका
फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। थाना में एएसआइ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।
By Manoj Kumar Tiwari
Edited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 10 Mar 2023 10:46:01 AM (IST)
Updated Date: Fri, 10 Mar 2023 10:46:01 AM (IST)
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी सनसनीखेज खबर है। जिले के बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार की लाश आज सुबह बैरक में देखी गई। बैरक के पास जाकर देखा गया तो दरवाजा टूटी हुई मिली उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार के शरीर में जख्म के निशान थे। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी किसी ने हत्या कर दी होगी। यह जांच का विषय है
बैरक का दरवाजा टूटा हुआ है
उनके शरीर पर जख्म को देखते हुए यह माना जा रहा है सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार की हत्या हुई है। उनके गले में चोट के निशान मिलें हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन ने इस घटना की सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। थाना में एएसआइ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।