• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में अस्पताल से प्रसूता अचानक लापता, झाड़ियों में फंदे पर मिला शव; छह दिन पहले दिया था बच्चे को जन्म

कोरबा के निजी अस्पताल से छह दिन पहले मां बनी महिला अचानक लापता हो गई। अगले दिन अस्पताल के पास झाड़ियों में उसका शव फंदे पर लटका मिला।

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 11:43:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 11:43:02 AM (IST)
कोरबा में अस्पताल से प्रसूता अचानक लापता, झाड़ियों में फंदे पर मिला शव; छह दिन पहले दिया था बच्चे को जन्म
कोरबा में अस्पताल से प्रसूता का झाड़ियों में फंदे पर मिला शव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महिला छह दिन पहले ही बच्चे को जन्म देकर अस्पताल में भर्ती थी।
  2. शिशु की गंभीर हालत को लेकर महिला परेशान बताई गई।
  3. सोमवार शाम महिला बिना बताए अस्पताल से अचानक निकल गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : एक निजी अस्पताल में भर्ती नवप्रसूता सोमवार शाम अचानक लापता हो गई। स्वजन और अस्पताल कर्मी उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार दोपहर अस्पताल से करीब 150 मीटर दूर एक निजी बाड़ी की झाड़ियों में उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। महिला की पहचान कांता केवट के रूप में हुई है। वह करीब छह दिन पहले ही बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल में भर्ती थी।

शिशु की हालत गंभीर होने के कारण थी परेशान

  • बताया जा रहा है कि कटघोरा थाना क्षेत्र की कांता को प्रसव के लिए जेंजरा स्थित निजी जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब छह दिन पहले उसने शिशु को जन्म दिया था।
  • शिशु की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था। इसी बीच 14 सितंबर की शाम सात बजे कांता बिना किसी को बताए अस्पताल से निकल गई। उसके लापता होने के बाद स्वजन ने तस्वीर समेत सूचना प्रसारित कर लोगों से तलाश में मदद मांगी।

झाड़ियों के बीच फंदे से लटका मिला शव

मंगलवार दोपहर अस्पताल के पिछले हिस्से से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी बाड़ी में झाड़ियों के बीच युवती के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे स्वजन ने उसकी पहचान कांता केंवट के रूप में की। सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। महिला अस्पताल से किन परिस्थितियों में निकली और उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- पर्यटकों को मिलेगा असली छत्तीसगढ़ी स्वाद, जशपुर के 6 गांवों में 1.80 करोड़ की लागत से विकसित होगा क्लस्टर होमस्टे मॉडल