• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा: कोरवा आदिवासी की तीर मारकर हत्या, दो के खिलाफ केस दर्ज

कोरबा के श्यांग थाना क्षेत्र के सिमकेंदा सिरकी डुगरू गांव में कोरवा आदिवासी रामदुलार कोरवा की तीर-धनुष और सब्बल से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक क...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 09:23:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 09:23:41 PM (IST)
कोरबा: कोरवा आदिवासी की तीर मारकर हत्या, दो के खिलाफ केस दर्ज
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. कोरवा आदिवासी की तीर-धनुष से हत्या।
  2. सिमकेंदा गांव में दो ग्रामीणों पर केस दर्ज।
  3. जमीन विवाद में हत्या की आशंका, जांच जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम सिमकेंदा सिरकी डुगरू में एक कोरवा आदिवासी की हत्या का मामला सामने आया है। रामदुलार कोरवा का शव घर के सामने खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों पर तीर-धनुष और सब्बल से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 10 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे की है। मृतक की पत्नी बुधवारी कोरवा ने 11 अक्टूबर की सुबह घटना की जानकारी दी। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि घरेलू बातों को लेकर अघन कोरवा और नंदू कोरवा ने उसके पति पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।


मामले में पुलिस ने अघन कोरवा 22 वर्ष और नंदू कोरवा 65 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम सिमकेंदा सिरकी डुगरू, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद से पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- एक्टिवा स्टार्ट करने से पहले देख लें वाइजर, कोरबा में स्कूटी में छिपा मिला बेहद जहरीला 'कॉमन करैत'

घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपित के पकड़े जाने के बादपूछताछ से ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।