• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा के कटघोरा में सांभर में इल्ली मिलने पर मुरली होटल सील, आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस

कोरबा के कटघोरा में सांभर में इल्ली मिलने की शिकायत पर खाद्य विभाग ने मुरली होटल को सील कर आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस दिया, शारदा स्वीट्स का भी निरीक्षण किया।

By Suresh kumar DewanganEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 07:03:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 07:06:12 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कोरबा के कटघोरा में सांभर में इल्ली मिलने पर मुरली होटल सील, आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस
सांभर में मिला इल्ली

HighLights

  1. सांभर में इल्ली मिलने पर मुरली होटल सील।
  2. साफ-सफाई में मिली गंभीर खामियां।
  3. शारदा स्वीट्स का भी निरीक्षण हुआ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: कटघोरा के चर्चित मुरली होटल में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी और स्वच्छता में गंभीर लापरवाही सामने आने पर खाद्य एवं औषधीय प्रशासन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। होटल में ग्राहक को परोसे गए सांभर में इल्ली मिलने की शिकायत के बाद विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। जांच में खामियां पाए जाने पर होटल को आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी कर दिया गया। साथ ही क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है।

होटल में नाश्ता करने पहुंचे एक ग्राहक को सांभर में कीड़ा दिखाई दिया था। मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर विकास भगत और उनकी टीम ने कटघोरा स्थित मुरली होटल का निरीक्षण किया। इस दौरान होटल में तैयार सांभर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। विकास भगत ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।


यह भी पढ़ें- कोरबा के भलपरी श्मशान घाट में युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में मिला सुहागा और पानी के पाउच

निरीक्षण के दौरान सांभर में इल्ली पाए जाने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान होटल में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था में भी गंभीर कमियां मिलीं। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) के निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने होटल का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद रखने का निर्देश दिया।

आगामी आदेश तक खाद्य सामग्री के क्रय-विक्रय पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कटघोरा स्थित शारदा स्वीट्स का भी निरीक्षण किया। यहां भी जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के होटल और खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।