• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

चलती बस में झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कोरबा से 7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, 8 हजार रुपये जब्त

बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर चलती बस में महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले गिरोह के 9 सदस्यों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं, जो कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 01:29:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 01:29:50 PM (IST)
चलती बस में झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कोरबा से  7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, 8 हजार रुपये जब्त
पुलिस के गिरफ्त में पकड़े गए गिरोह के सदस्य

HighLights

  1. चलती बस में धक्का-मुक्की कर सोने की चेन पार।
  2. रतनपुर पुलिस ने 7 महिलाओं समेत 9 आरोपियों को पकड़ा।
  3. सीसीटीवी फुटेज से पहचान, संगठित अपराध में जेल भेजा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: चलती बस में यात्रियों से धक्का-मुक्की कर सोने की चेन झपटने वाले गिरोह का रतनपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की सात महिलाओं समेत नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से आठ हजार रुपये जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बस में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर 20 हजार रुपये में गिरोह की एक अन्य महिला को बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित पहले भी उठाईगिरी और झपटमारी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि बांकीमोंगरा निवासी भगवान राम प्रधान अपनी पत्नी गीता प्रधान के साथ दो अगस्त को बिलासपुर गए थे। काम पूरा होने के बाद दोनों बस से बांकीमोंगरा लौट रहे थे। गीता ने गले में सोने की चेन पहन रखी थी। नेहरू चौक बिलासपुर से बस में सवार होने के बाद महामाया चौक के पास कुछ महिलाएं भी बस में चढ़ीं।


बस में भीड़ होने के कारण राम और उनकी पत्नी को सीट नहीं मिली और दोनों खड़े होकर सफर कर रहे थे। शनिचरी चौक रतनपुर के पास महिलाओं ने गीता के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं ने उसे घेर लिया। कुछ देर बाद महिलाएं बस से उतर गईं। रतनपुर में बस खाली होने पर गीता ने अपने गले को देखा तो सोने की चेन गायब थी। इसके बाद 11 अगस्त को रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें- बिश्रामपुर की बेटी जयश्री के हाथों में अब सक्ती जिले की कमान, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन का संवारेंगी भविष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शनिचरी चौक रतनपुर और महामाया चौक बिलासपुर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कोनकोना, ठिहईभाठा, थाना बांगो निवासी के रूप में हुई। इसके बाद बिलासपुर पुलिस टीम कारेबा पहुंचकर दबिश दी और सात महिलाओं व दो पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपितों ने एक राय होकर बस में महिला से धक्का-मुक्की कर उसके गले से चेन झपटने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार झपटी गई चेन को गिरोह की एक अन्य महिला सुरतनी गिरी निवासी रामनगर, थाना कुसमी को 20 हजार रुपये में बेच दिया गया।

इसमें 12 हजार रुपये खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से आठ हजार रुपये जब्त किए हैं। फरार आरोपित सुरतनी गिरी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी नौ आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य पहले भी उठाईगिरी और झपटमारी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। मामले में संगठित तरीके से अपराध करने को लेकर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पकडे गए आरोपित

पुलिस ने जिन आरोपित को गिरफ्तार किया है। उनमें अंजली गिरी (25), लोहारिन बाई (50), सुनीता गिरी (30), रामबाई (40), प्रीति गिरी (30), शिवानी गिरी (20), देवी गिरी (20), नरेश गिरी (35) और राम गिरी (20), सभी निवासी कोनकोना, ठिहईभाठा, थाना बांगो, कोरबा। शामिल हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।