• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

बिश्रामपुर की बेटी जयश्री के हाथों में अब सक्ती जिले की कमान, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन का संवारेंगी भविष्य

कोयलानगरी बिश्रामपुर का नाम गौरवान्वित: 2016 बैच की आइएएस अफसर जयश्री जैन बनीं सक्ती जिले की नई कलेक्टर; शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन पर रहेगा मुख्य जोर

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 08:58:56 AM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 08:58:56 AM (IST)
बिश्रामपुर की बेटी जयश्री के हाथों में अब सक्ती जिले की कमान, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन का संवारेंगी भविष्य
बिश्रामपुर की पहली आइएएस बेटी जयश्री बनीं सक्ती कलेक्टर।

HighLights

  1. बिश्रामपुर की पहली आइएएस बेटी जयश्री बनीं सक्ती कलेक्टर।
  2. शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मुख्य लक्ष्य।
  3. सक्ती जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को देंगी नई दिशा।

नईदुनिया न्यूज, बिश्रामपुर : कोयलानगरी बिश्रामपुर के लिए गौरव का क्षण है। नगर की बेटी जयश्री जैन आइएएस अधिकारी 2016 बैच को राज्य शासन ने सक्ती जिले का कलेक्टर नियुक्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से बिश्रामपुर में हर्ष का माहौल है। नगरवासियों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जयश्री जैन की सफलता ने बिश्रामपुर का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है।

जयश्री जैन वर्तमान में मंत्रालय, रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थ हैं। वर्ष 2005 में राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होने के बाद उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। पदोन्नति के बाद वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुईं। अब शासन ने उन्हें सक्ती जैसे महत्वपूर्ण जिले की प्रशासनिक कमान सौंपी है।


जयश्री जैन की शैक्षणिक उपलब्धियां भी उल्लेखनीय रही हैं। उन्होंने बिश्रामपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से गणित संकाय में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप किया था। इसके बाद होलीक्रास कॉलेज अंबिकापुर से बीएससी की परीक्षा में भी टॉपर रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद उन्होंने अपनी कार्यशैली और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता से अलग पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें- कोरबा में अंशिका और अरुणा बनीं नई पीढ़ी की प्रेरणा, तकनीकी दक्षता से बालको में तोड़ी पुरुषों के वर्चस्व की धारणा

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य

नईदुनिया जिला प्रतिनिधि नरेंद्र जैन से खास बातचीत में जयश्री जैन ने कहा कि सक्ती जिले की कलेक्टर के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर पर क्रियान्वित कर पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाना होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य ऐसी बुनियादी जरूरतें हैं, जिनमें लगातार सुधार की आवश्यकता रहती है। जिले में इन दोनों क्षेत्रों को और बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को समझते हुए आवश्यक सुधार करना और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करना भी उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

जयश्री ने पर्यटन की संभावनाओं को लेकर भी कहा कि सक्ती जिले में मौजूद प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को बेहतर ढंग से विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ जिले की पहचान को भी मजबूत किया जा सकता है।

बिश्रामपुर से गहरा जुड़ाव

जयश्री जैन सीए जयंत भूरा की पत्नी हैं। वे बिश्रामपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी तोलाराम जैन एवं कमला देवी की पुत्री हैं। उनके भाई सुशील जैन, सुरेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, सुनील जैन, राजेश जैन एवं राजकुमार जैन हैं। बिश्रामपुर से प्रशासनिक सेवा में पहुंचने वाली वे पहली आइएएस अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही नगर में बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया।

नगर के लिए जयश्री बनीं प्रेरणा

बिश्रामपुरवासियों का कहना है कि जयश्री जैन की उपलब्धि नगर की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। सामान्य पारिवारिक परिवेश से निकलकर शिक्षा में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक पहुंचने का उनका सफर यह संदेश देता है कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।