• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में पिकनिक बनी मातम, डैम में नहाने उतरा 15 साल का किशोर डूबा, दूसरे दिन मिला शव

कोरबा के बांकी क्षेत्र में पिकनिक मनाने सुमेधा डैम पहुंचे चार किशोरों में से 15 वर्षीय नरेश साहू नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। तीन साथी बाहर निकल आए। शुक्रवार शाम से तलाश के बाद शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। घटना ने नदी-डैम में बच्चों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े किए।

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 04:39:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 04:39:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कोरबा में पिकनिक बनी मातम, डैम में नहाने उतरा 15 साल का किशोर डूबा, दूसरे दिन मिला शव
वह स्थल जहां हुई घटना, मौके पर लगी भीड़

HighLights

  1. पिकनिक मनाने सुमेधा डैम पहुंचे चार किशोर, एक डूबा।
  2. 15 वर्षीय नरेश साहू गहरे पानी में समाया, दूसरे दिन मिला शव।
  3. कोरबा में फिर उजागर हुई जलाशयों में सुरक्षा की लापरवाही।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : पिकनिक मनाने निकले चार बच्चों के लिए शुक्रवार का दिन हादसे में बदल गया। बांकी क्षेत्र के सुमेधा पहुंचे बच्चे नदी में बने डैम में नहाने उतरे थे। इसी दौरान 15 वर्षीय नरेश साहू पानी में डूब गया, जबकि उसके तीन साथी बाहर निकल आए। घटना के बाद उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन शुक्रवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को नरेश का शव बरामद किया गया। किशोर की मौत से स्वजन में शोक छा गया।

दर्री थाना अंतर्गत अयोध्यापुरी- जमनीपाली में नरेश साहू पिता फिरतुराम साहू निवासरत था। वह तीन अन्य बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सुमेधा पहुंचा था। वहां नदी में बने डैम में नहाने के दौरान नरेश गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। उसके साथ गए बच्चों ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। शुक्रवार देर शाम तक आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की गई, लेकिन नरेश का पता नहीं चला।


पानी में डूबने की आशंका के बीच उसकी तलाश जारी रही। शनिवार को उसका शव नदी में बरामद किया गया।इस घटना ने एक बार फिर नदी, डैम और जलाशयों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। छुट्टी के दिन या पिकनिक के लिए बच्चे अक्सर दोस्तों के साथ ऐसे स्थानों पर चले जाते हैं, जहां पानी की गहराई, बहाव और तल की स्थिति का सही अंदाजा नहीं होता।

यह भी पढ़ें- कोरबा: संतान नहीं होने पर टूटा 11 साल का रिश्ता, तलाक की बात से परेशान पति ने ससुराल के पास जहर खाकर दी जान

अभिभावकों को चाहिए कि कम उम्र के बच्चों को ऐसे स्थानों पर अकेले न जाने दें। उनके साथ कोई जिम्मेदार वयस्क जरूर रहे और बच्चों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे।

स्थान सुरक्षित हो, साथ कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद रहे

पिकनिक का उद्देश्य परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना होता है, लेकिन थोड़ी सी असावधानी गंभीर हादसे में बदल सकती है। खासकर बच्चों के मामले में अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें घूमने जाने की जानकारी हो, स्थान सुरक्षित हो और उनके साथ कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद रहे। नदी और डैम जैसे स्थानों पर सुरक्षा को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है।

पानी में उतरने से पहले इन सावधानियों का रखें ध्यान

नदी, डैम, बांध और जलाशयों में नहाना जोखिम भरा हो सकता है। कई जगह ऊपर से पानी कम दिखाई देता है, लेकिन कुछ कदम आगे गहराई अचानक बढ़ जाती है। पानी के भीतर फिसलन, गड्ढे, पत्थर और तेज बहाव भी खतरा पैदा कर सकते हैं। इसलिए बच्चों को अनजान जलस्रोतों में उतरने से रोकना चाहिए। पिकनिक के लिए सुरक्षित और निर्धारित स्थानों को ही प्राथमिकता दें।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।