• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

रानू किन्नर या शीतल नायक? जम्मू से आई किन्नर ने जताया दावा, मालती गुरु की गद्दी के लिए कोरबा में विवाद

कोरबा में मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर दो पक्षों में विवाद गहरा गया है। मालती किन्नर की चेला रानू किन्नर का कहना है कि उन्...और पढ़ें

By Devendra GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 06:43:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 06:43:18 PM (IST)
रानू किन्नर या शीतल नायक? जम्मू से आई किन्नर ने जताया दावा, मालती गुरु की गद्दी के लिए कोरबा में विवाद
एसपी कार्यालय के सामने नारेबाजी करते स्थानीय किन्नर समाज के सदस्य

HighLights

  1. मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी पर छिड़ा विवाद।
  2. जम्मू-कश्मीर की शीतल नायक ने कोरबा पहुंचकर जताया गद्दी पर हक।
  3. रानू किन्नर ने जताई अनहोनी की आशंका, एसपी से शिकायत।

0 मालती किन्नर के निधन के बाद दो पक्ष आमने-सामने

0 तनाव के बीच किन्नर समाज ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: मालती किन्नर के हाल ही में निधन के बाद किन्नर समाज में गद्दी के उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहरा गया है। जम्मू-कश्मीर से शीतल नायक के कोरबा पहुंचकर गद्दी पर अपना दावा जताने के बाद स्थानीय किन्नर समाज और उनके बीच टकराव की स्थिति बनती दिखाई दे रही है।

विवाद बढ़ने और दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर अप्रिय अथवा हिंसक घटना की आशंका जताते हुए स्थानीय किन्नर समाज के लोग शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। स्थानीय पक्ष के अनुसार, मालती किन्नर ने निधन से पहले अपनी चेला रानू किन्नर को गद्दी का उत्तराधिकारी घोषित किया था।


आरोप है कि इसके बावजूद जम्मू-कश्मीर से शीतल नायक कुछ अन्य किन्नरों के साथ कोरबा पहुंचीं और गद्दी पर अपना अधिकार जताया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। रानू किन्नर और उनके साथियों का आरोप है कि शीतल नायक तथा उनके साथ आए कुछ लोग गद्दी पर अधिकार को लेकर उन्हें दबाव में लेने और धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।

उनका कहना है कि बाहरी लोगों की मौजूदगी से विवाद और बढ़ सकता है। हालांकि, धमकी के इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है। बताया जा रहा है कि विवाद किन्नर समाज में गद्दी और उत्तराधिकार से जुड़ी परंपराओं को लेकर है। स्थानीय पक्ष का कहना है कि गुरु मां मालती किन्नर ने अपने जीवनकाल में ही उत्तराधिकारी तय कर दिया था। वहीं, शीतल नायक के कोरबा पहुंचने के बाद गद्दी पर अधिकार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। रायपुर से अनीता किन्नर ने रानू को असली उत्तराधिकारी बताया है।

पुलिस से हस्तक्षेप की मांग

स्थानीय किन्नर समाज ने शनिवार को पुलिस से मामले में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बनने से रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि दोनों समूह आमने-सामने आते हैं तो विवाद बढ़ने की आशंका है। पुलिस ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। रानू किन्नर ने कहा -गुरु मां ने मुझे उत्तराधिकारी नियुक्त किया है। यह हमारी मठ की परंपरा के अनुसार है।

यह भी पढ़ें- गोद में नौ माह की बेटी, कंधे पर बच्चों का भविष्य और सामने उफनती नदी... फिर भी नहीं रुकते कदम