• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा के आरक्षक की संदिग्ध मौत, पत्थलगांव में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, महकमे में शोक

कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्टेनो शाखा में पदस्थ आरक्षक नरहरि पटेल (38) का शव जशपुर के पत्थलगांव में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचन...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 09:31:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 09:31:02 PM (IST)
कोरबा के आरक्षक की संदिग्ध मौत, पत्थलगांव में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, महकमे में शोक
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. कोरबा SP ऑफिस के आरक्षक का शव पत्थलगांव में मिला।
  2. पेड़ पर चुन्नी के फंदे से लटका था 38 वर्षीय नरहरि।
  3. मौत के कारणों पर सस्पेंस, पुलिस ने मर्ग कायम किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्टेनो शाखा में पदस्थ आरक्षक नरहरि पटेल (38) का शव जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पत्थलगांव थाना पुलिस ने शव की पहचान के बाद कोरबा पुलिस को जानकारी दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

आरक्षक किन परिस्थितियों में पत्थलगांव पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पत्थलगांव क्षेत्र में ग्रामीणों ने पेड़ पर सफेद रंग की चुन्नी के फंदे से लटका शव देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक की पहचान की। नरहरि पटेल की पहचान होने के बाद कोरबा में उनके स्वजन को सूचना दी गई। इसके बाद स्वजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।


आरक्षक के पत्थलगांव पहुंचने की वजह और वहां हुई घटना की परिस्थितियां अब तक सामने नहीं आई हैं। वह कोरबा से कब रवाना हुआ था और किन कारणों से पत्थलगांव गया था, इसकी भी जानकारी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इन बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पत्थलगांव पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- कोरबा में पिकनिक बनी मातम, डैम में नहाने उतरा 15 साल का किशोर डूबा, दूसरे दिन मिला शव

2013 में पुलिस विभाग में हुआ था भर्ती

नरहरि पटेल पिता गोवर्धन प्रसाद पटेल, वर्ष 2013 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती सिविल लाइन रामपुर में थी और वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्टेनो शाखा में कार्यरत था। वह 27 सितंबर 2023 से वहां पदस्थ था। उसका निवास मानिकपुर की दादर बस्ती में था। परिवार में पत्नी और एक छोटी बेटी है।