• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई पत्नी की लाश, बदबू आई तो खुला राज

कोरबा के बरपाली गांव में रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर हुए विवाद के बाद लापता महिला संतोषी उरांव का शव उसके घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ है। चौदह...और पढ़ें

By Devendra GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 10:12:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 10:12:34 PM (IST)
कोरबा में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई पत्नी की लाश, बदबू आई तो खुला राज
घटना स्थल पर कार्रवाई करती पुलिस व तहसीलदार

HighLights

  1. कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव की सनसनीखेज घटना।
  2. रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर हुए विवाद के चौदह दिन बाद मिला शव।
  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संतोषी की मौत के असली कारणों का होगा खुलासा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में महिला की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 35 वर्षीय संतोषी उरांव का सड़ा-गला शव उसके ही घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ।

रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर संतोषी का पति मनोज उरांव से विवाद हुआ था। इसके बाद से वह लापता थी। अब 14 दिन बाद उसका शव सेप्टिक टैंक से मिलने और पति के फरार होने से मामले में हत्या कर शव छिपाए जाने की आशंका जताई जा रही है।


पांच सितंबर को संतोषी का भाई उससे मिलने बरपाली पहुंचा था। तब मनोज ने उसे बताया कि संतोषी रक्षाबंधन से एक दिन पहले घर से चली गई है। इसके बाद मायके वालों ने रिश्तेदारों और आसपास के स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पांच सितंबर से 19 सितंबर के बीच 14 दिन तक संतोषी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 19 सितंबर को संतोषी के मायके वाले और रिश्तेदार दोबारा बरपाली पहुंचे। घर पर ताला लगा था और मनोज भी वहां नहीं मिला। इसी दौरान घर से तेज दुर्गंध उठ रही थी। दुर्गंध के कारण उन्हें घर के भीतर कुछ अनहोनी होने का संदेह हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने पूरे घर की जांच की। दुर्गंध के आधार पर आंगन में बने सेप्टिक टैंक की जांच की गई और उसका ढक्कन खोला गया। टैंक के अंदर संतोषी का सड़ा-गला शव मिला। इसके बाद तहसीलदार, चिकित्सक और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- रानू किन्नर या शीतल नायक? जम्मू से आई किन्नर ने जताया दावा, मालती गुरु की गद्दी के लिए कोरबा में विवाद

स्वजन ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर संतोषी का पति से विवाद हुआ था। उन्हाेने विवाद के बाद उसके साथ मारपीट किए जाने और मौत होने पर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने का संदेह जाहिर की है। हालांकि हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही होगी। महिला के शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद से मनोज उरांव लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि संतोषी की मौत कैसे हुई और शव सेप्टिक टैंक में किस परिस्थिति में पहुंचा।