• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महुआ शराब और मुर्गा-भात की पार्टी करना पड़ा भारी, बुजुर्ग महिला सहित 3 की मौत, 3 अस्पताल में

कोरबा के बालको नगर थाना क्षेत्र में मुर्गा-भात की पार्टी के दौरान महुआ शराब पीने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है।...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 13 Aug 2025 11:50:40 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 Aug 2025 11:54:22 AM (IST)
महुआ शराब और मुर्गा-भात की पार्टी करना पड़ा भारी, बुजुर्ग महिला सहित 3 की मौत, 3 अस्पताल में
मुर्गा-भात खाने और महुवा शराब पीने से 3 लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. मुर्गा-भात और महुआ शराब के कारण 3 लोगों की मौत
  2. 3 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी, हालत गंभीर
  3. ग्रामीणों का आरोप, कच्चे शराब पीने के कारण हुई मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : मुर्गा-भात खाने के साथ कच्ची महुआ शराब पीने के कारण कोरबा जिले में 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरकोमा की है। कच्चे शराब के कारण वृद्धा समेत दो की मौत हो गई थी, जबकि 3 का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। घटना के 11 दिन बाद एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीणों ने फिर से आरोप लगाया कि जहरीली शराब पीने की वजह से मौत हुई, पर पुलिस का कहना है कि फुड पाइजनिंग की घटना है।

जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर बालकोनगर थाना के रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोरकोमा में 30 जुलाई की रात राजबीन बाई चौहान (62 वर्ष) के घर पर बुधवार को मुर्गा- भात एवं शराब की पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान राजमिनी ने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार चौहान 35 वर्ष, राजाराम चौहान 55 वर्ष, चमेली बाई,जेलसिंह चौहान को पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया था। सभी लोगों ने शराब पीने के बाद एक साथ मुर्गा, मछली, भाजी व चावल खाया था।


खाने के बाद ही तबियत बिगड़ गई

खाने के कुछ देर बाद सभी लोगों को उल्टी होने लगी। तब उपचार के लिए सभी को कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां राजबीन बाई और जेलसिंह की मृत्यु हो गई। वहीं राजकुमार, राजाराम और चमेली बाई की स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे। मंगलवार को उपचार के दौरान राजाराम की भी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने मौत का कारण कच्ची शराब बताया

इसे लेकर मृतक की पत्नी शिवा बाई का कहना है कि पति की मौत मुर्गा-भात से नहीं, बल्कि महुआ शराब पीने से हुई है। उसने बताया कि मृतक जेल सिंह ने मुर्गा-भात खाया ही नहीं था, सिर्फ महुआ शराब पी थी। ग्रामीणों ने भी जहरीली शराब की वजह से मौत होने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: प्यार में बन गई चोर... Boyfriend को महंगी बाइक दिलाने के लिए Girlfriend ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बहरहाल मामले में अस्पताल चौकी पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत वजह स्पष्ट हो पाएगी। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।