• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

Korba Road Accident: कोरबा में तीन सड़क हादसे, भारी वाहनों ने छीन ली पांच जिंदगियां

Road Accident in Korba: कुसमुंडा-गेवरा मार्ग से लेकर मोरगा और उरगा तक हुए हादसों ने एक बार फिर सड़क पर चलने वाले आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 12:52:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 01:06:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Korba Road Accident: कोरबा में तीन सड़क हादसे, भारी वाहनों ने छीन ली पांच जिंदगियां
दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम।

HighLights

  1. यातायात नियमों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है
  2. पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की
  3. मोरगा चौकी क्षेत्र में बस स्टैंड के पास भी हुआ सड़क हादसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे के भीतर तीन दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। औद्योगिक और कोयला परिवहन क्षेत्र होने के कारण जिले की सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव पहले से ही अधिक है। इसके बावजूद तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।

पहला हादसा बुधवार सुबह कुसमुंडा थाना क्षेत्र के कुसमुंडा- गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ। यहां एक्टिवा और बाइक के बीच पहले टक्कर हुई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर सीजी 12 एएस 3431 ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार युवती दूर फेंका गई और उसकी भी मौत हो गई।


युवती की पहचान दीपका बस्ती निवासी सीमा पटेल पिता विक्रम पटेल और दादरकला भैसमा निवासी संजय कुमार पिता भागवत सिंह के रूप में हुई है। सीमा कोरबा के एक निजी बैंक में कार्यरत थी और दीपका से काम पर जा रही थी। संजय दीपका की एक निजी कंपनी में वाहन चालक था। वह ड्यूटी जा रहा था। कुसमुंडा पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रक ने चपेट में ले लिया

दूसरी घटना मोरगा चौकी क्षेत्र में बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। ग्राम बोटपाल निवासी बुधवार सिंह बिंझवार (26) और मोहन धनवार (20) किसी काम से अपनी बाइक क्रमांक सीजी सीजी 12 एएम 6285 से मोरगा बस स्टैंड आए थे। काम निपटा घर जा रहे थे, तभी नासिक महाराष्ट्र से आ रही तेज रफ्तार ट्रक नंबर एमएच 18 बीएच 3377 ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें- कोरबा में कार-बाइक की भिड़ंत, उछलकर दूसरी लेन में गिरा युवक, दो महिलाओं समेत तीन घायल

बुधवार सिंह बिंझवार कोक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मोहन धनुहार की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मोरगा चौकी पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन जब्त कर लिया है और आगे कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- कोरबा: स्कूल में मोबाइल लाने पर प्राचार्य की फटकार से आहत 11वीं की छात्रा ने पिया कीटनाशक

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।