• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरिया

कार को घेरकर दरवाजे किए जाम, फिर फूंक दी गाड़ी... रोंगटे खड़े कर देगी छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या की साजिश, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

जब रसूख की सनक और अंधा मुनाफा हैवान बना दे! पढ़िए 16 जून की वह काली रात, जब छत्तीसगढ़ में फॉर्च्यूनर को घेरकर, दरवाजे जाम कर, तीन जिंदगियां पेट्रोल से...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 02:22:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 02:22:46 PM (IST)
कार को घेरकर दरवाजे किए जाम, फिर फूंक दी गाड़ी... रोंगटे खड़े कर देगी छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या की साजिश, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या की साजिश, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के कोरिया में रेत कारोबार के वर्चस्व की जंग में खूनी संघर्ष
  2. भाजपा नेता की फॉर्च्यूनर को घेरकर, पेट्रोल डालकर जिंदा फूंका गया
  3. वारदात में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। सोनहत के ग्राम नवगई में रेत कारोबार और इलाके में अपना दबदबा कायम करने की सनक ने ऐसा खूनी रूप लिया कि तीन लोगों की जिंदा जलने और बेरहमी से पीटे जाने के कारण मौत हो गई। यह पूरी वारदात किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी बेहद खौफनाक और सोची-समझी साजिश का हिस्सा नजर आती है।

आइए जानते हैं कि आखिर 16 जून की उस काली रात को नवगई गांव में क्या हुआ था और कैसे इस वारदात को अंजाम दिया गया।

naidunia_image

आधी रात को बुना गया 'मौत का जाल'

सोमवार 16 जून की रात, सोनहत जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष और बड़े क्रशर कारोबारी भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह अपने कुछ रिश्तेदारों और परिचितों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर गांव की तरफ जा रहे थे। वो इलाके में रेत घाट से जुड़े किसी विवाद को सुलझाने या बातचीत करने निकले थे। लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि सामने उनका काल खड़ा है।


naidunia_image

रेत कारोबार में हिस्सेदारी और कमीशन को लेकर दूसरे पक्ष के भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी और लल्ला सिंह के बीच महीनों से वर्चस्व की जंग सुलग रही थी। उस रात यह दुश्मनी अपने सबसे क्रूर मोड़ पर पहुंच गई।

कार को घेरा, दरवाजे किए जाम और फूंक दिया पेट्रोल

रास्ते में लल्ला सिंह और त्रिपाठी परिवार का आमना-सामना हो गया। हमलावरों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। लल्ला सिंह जिस फॉर्च्यूनर कार में सवार थे, उसे हमलावरों ने चारों तरफ से घेर लिया। चश्मदीदों और पुलिस जांच के मुताबिक, हमलावरों ने अपनी गाड़ियों (टिपरो/ट्रकों) को फॉर्च्यूनर के आगे और पीछे इस तरह अड़ा दिया कि कार के निकलने का कोई रास्ता न बचे।

naidunia_image

इसके बाद टिपर से फॉर्च्यूनर पर कई बार जोरदार टक्कर मारी गई। इस टक्कर का मकसद कार को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि उसके दरवाजों को पूरी तरह जाम कर देना था, ताकि अंदर बैठे लोग किसी भी कीमत पर बाहर न निकल सकें। दरवाजे जाम करने के तुरंत बाद हमलावरों ने कार पर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस मार दी।

जो शीशा तोड़कर भागे, उन्हें लाठियों से पीटा

कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। गाड़ी के भीतर चीख-पुकार मच गई। आग की लपटों के बीच जो लोग जान बचाने के लिए कार की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, बाहर खड़े आरोपी उन पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से टूट पड़े। उन्हें बाहर ही बेरहमी से पीटा गया ताकि वे बच न सकें।

naidunia_image

इस दिल दहला देने वाले हमले में...

  • भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह कार के अंदर ही जिंदा जल गए।
  • उनके रिश्तेदार और पेशे से शिक्षक नागेंद्र सिंह ने रायपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
  • उनके परिचित बिरेंद्र सिंह (जो रायपुर की एक निजी कंपनी में काम करते थे), उन पर धारदार हथियार से भी वार किया गया था, उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ा।
  • इस हमले में बुरी तरह झुलसे मयंक सिंह और योगेंद्र सिंह की हालत बेहद नाजुक है, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर शिफ्ट किया गया है।

चार आरोपी हिरासत में, इलाके में भारी तनाव

इस खौफनाक कांड के बाद पूरे सोनहत क्षेत्र में सन्नाटा और भारी तनाव पसरा हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा खुद भारी पुलिस बल के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक की टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

naidunia_image

पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 7 लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया है। वारदात में शामिल चार आरोपियों अक्षत त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मन्नू त्रिपाठी और विशाल त्रिपाठी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अपना मोबाइल बंद कर फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

वारदात के बाद से ही पूरे सोनहत क्षेत्र में पसरा सन्नाटा और तनाव इस बात की तस्दीक कर रहा है कि यह आग अभी पूरी तरह बुझी नहीं है। पुलिस भले ही चार आरोपियों को हिरासत में लेकर अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन मुख्य आरोपियों का फरार होना और उनके मोबाइल का स्विच ऑफ हो जाना कई बड़े सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें- भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले के 'नागों' ने सड़क की दिशा बदली, सर्पाकार बना बटोरे करोड़ों