महासमुंद जेल से चार कैदी फरार मामले में एक्शन, प्रशासन ने दो जेल प्रहरी को किया निलंबित
जेल प्रशासन ने बैरक ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी मन्नूलाल साहू व भरत लाल सेन को निलंबित किया है।
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 08:00:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 08:00:31 PM (IST)
प्रशासन ने दो जेल प्रहरी को किया निलंबित, सांकेतिक तस्वीरHighLights
- सुबह जेल से चार बंदी हुए थे फरार
- सोलर करंट को कम्बल से ढंका
- 2021 में इसी जगह से भागे थे पांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, महासमुंद। जिला जेल से चार बंदी फरार होने की घटना पर संज्ञान लेते हुए जेल प्रशासन ने बैरक ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी मन्नूलाल साहू व भरत लाल सेन को निलंबित किया है। जेल अधीक्षक पूजा अश्विनी तिर्की ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेकर निलंबन की कार्रवाईं की है।
सोलर करंट को कम्बल से ढंका
जेल अधीक्षक ने बताया कि जानकारी सामने आई है जिसके तहत फरार बंदियों ने एक के ऊपर एक चढ़कर मीनार बनाई और सोलर करंट से बचने उस पर कम्बल रख दिया। बाद कम्बल बांधकर भाग निकले।
2021 में इसी जगह से भागे थे पांच
बताया गया है कि, मई 2021 में जिस जगह से पांच बंदी भाग निकले थे, सोमवार को भी इसी जगह के आसपास से ही चार बंदी भागने में सफल हुए। बताया जाता है कि यहां जेल की दीवार की ऊंचाई अपेक्षाकृत कम है।