• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

महासमुंद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन 960 किसानों ने कटाए टोकन

महासमुंद जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन 960 किसानों ने टोकन कटाए, जिनमें से 738 ने मोबाइल ऐप का उपयोग किया। प्रशासन खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है।

By Ashutosh Kumar SharmaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 07:15:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 08:00:21 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
महासमुंद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन 960 किसानों ने कटाए टोकन
महासमुंद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. महासमुंद में दूसरे दिन 960 किसानों ने लिए टोकन।
  2. 738 किसानों ने 'टोकन तुंहर हाथ' ऐप से कटाए टोकन।
  3. पहले दिन 573 किसानों से 2116.56 मीट्रिक टन धान खरीदा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, महासमुंद : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन जिले में 960 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाए। इनके माध्यम से जिले के 170 उपार्जन केंद्रों में 3887.10 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 222 किसानों ने समितियों से, जबकि 738 किसानों ने मोबाइल ऐप टोकन तुहर हाथ के जरिए टोकन प्राप्त किए।

पहले दिन 573 किसानों ने धान बेचा

  • खरीदी के पहले दिन भी किसानों में उत्साह रहा। पहले दिन 573 किसानों से 2116.56 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। शासन ने किसानों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था को सरल बनाया है। किसान समितियों के अलावा घर बैठे मोबाइल ऐप से भी टोकन प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर सभी उपार्जन केंद्रों में खरीदी सुचारू रखने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

  • जिला प्रशासन खरीदी प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहा है। केंद्रों में धान की गुणवत्ता जांच, तौल और किसानों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मोबाइल एप से टोकन मिलने के कारण किसानों को समितियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। इससे समय की बचत और केंद्रों में भीड़ कम हो रही है। प्रशासन का प्रयास है कि खरीदी पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से हो।
  • यह भी पढ़ें- चैतन्य बघेल ने खटखटाया ट्रिब्यूनल का दरवाजा, 61 करोड़ के 355 प्लाटों पर ईडी कार्रवाई को चुनौती

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।