• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 14 इंस्पेक्टर और ट्रेनी उपनिरीक्षक के किए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ के महासमुंद्र जिले में पुलिस अधीक्षक ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 पुलिस निरीक्षकों एवं प्रशिक्षु उ...और पढ़ें

By Ashutosh Kumar SharmaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 09:40:44 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 09:40:44 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 14 इंस्पेक्टर और ट्रेनी उपनिरीक्षक के किए तबादले, देखें पूरी लिस्ट
महासमुंद में कई पुलिस अफसरों के तबादले किए गए (AI तस्वीर)

HighLights

  1. महासमुंद में पुलिस अफसरों के बंपर तबादले किए गए
  2. 14 पुलिस निरीक्षकों व प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के तबादले
  3. पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से आदेश लागू किया है

नईदुनिया न्यूज, महासमुंद। पुलिस अधीक्षक ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 पुलिस निरीक्षकों एवं प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की नई पदस्थापना की गई है।

आदेश के अनुसार निरीक्षक नीतेश सिंह ठाकुर को थाना प्रभारी सरायपाली से थाना प्रभारी पटेवा, आकाश मसीह को रक्षित केंद्र महासमुंद से चौकी प्रभारी भंवरपुर, रितेश कुमार यादव को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी सरायपाली, ओमकार सिंह दीवान को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी तेंदुकोना तथा प्रहलाद साहू को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बागबाहरा पदस्थ किया गया है।


वहीं, निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा को थाना प्रभारी पटेवा से रक्षित केंद्र महासमुंद संबद्ध एसडीओपी कार्यालय सरायपाली, नरेंद्र कुमार राठौर को रक्षित केंद्र से संबद्ध एसडीओपी कार्यालय पिथौरा, शैलेंद्र कुमार नाग को थाना प्रभारी बलौदा से रक्षित केंद्र महासमुंद संबद्ध एसडीओपी कार्यालय बागबाहरा तथा राणा सिंह ठाकुर को चौकी प्रभारी भंवरपुर से रक्षित केंद्र महासमुंद संबद्ध एसडीओपी कार्यालय महासमुंद भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- एमपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 65 पुलिस अफसरों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 DSP की तैनाती, भोपाल-इंदौर में बदले CSP

निरीक्षक चाणक्य नाग को रक्षित केंद्र से शिकायत शाखा एवं जिला विशेष शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों में सुनील कुमार कंवर को थाना सरायपाली से थाना प्रभारी बलौदा, चंद्रप्रकाश को थाना सांकरा से थाना प्रभारी खल्लारी, धुवर सिंह कंवर को थाना कोमाखान से चौकी प्रभारी दूहलू तथा कुलदीप कुमार जायसवाल को थाना तुमगांव से चौकी प्रभारी बंसुला पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।