• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 65 पुलिस अफसरों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 DSP की तैनाती, भोपाल-इंदौर में बदले CSP

मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने शनिवार रात प्रशासनिक सर्जरी करते हुए राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 65 अधिकारियों के थोकबंद तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 07:37:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 08:58:32 AM (IST)
एमपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 65 पुलिस अफसरों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 DSP की तैनाती, भोपाल-इंदौर में बदले CSP
एमपी में 65 पुलिस अफसरों के तबादले

HighLights

  1. एमपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है
  2. शनिवार रात 65 पुलिस अफसरों के तबादले हुए हैं
  3. कई जिलों के नगर पुलिस अधीक्षकों की बदली कमान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने शनिवार रात प्रशासनिक सर्जरी करते हुए राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 65 अधिकारियों के थोकबंद तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और पीथमपुर के नगर पुलिस अधीक्षकों (CSP) को बदला गया है। इसके साथ ही, भोपाल और इंदौर के शहरी क्षेत्रों में भी इसी कैडर के नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

'हॉक फोर्स' में डीएसपी स्तर के 18 अधिकारियों की तैनाती

इस बड़े फेरबदल का मुख्य केंद्र नक्सल प्रभावित जिला बालाघाट रहा, जहां सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। विभाग ने बालाघाट स्थित नक्सल विरोधी विंग 'हॉक फोर्स' में डीएसपी स्तर के 18 अधिकारियों को सहायक सेनानी के पद पर तैनात किया है।


इन अधिकारियों में उदित मिश्रा, अभिलाष कुमार भलावी, आकाश अमलकर, रवि सोनेर, उमेश प्रजापति और सचिन पटेल सहित कई अन्य नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बालाघाट जिले की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अनुविभागों की कमान संभालते हुए 4 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- MP में स्वैच्छिक तबादलों से शिक्षकों का मोहभंग; 35 हजार से घटकर सिर्फ 11,500 आवेदन आए, 28 से 30 जून के बीच जारी होंगे ट्रांसफर आदेश

नए आदेशों के तहत दीपक तोमर को एसडीओपी लांजी, चंद्रशेखर पांडे को एसडीओपी बैहर और अभिषेक गौतम को एसडीओपी परसवाड़ा के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।