
नईदुनिया न्यूज, महासमुंद। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते उनके कार्यों का अतिरिक्त दायित्व सौंपे जाने से नाराज राजस्व निरीक्षक भी आंदोलन की राह पर हैं। छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के सभी राजस्व निरीक्षक आज एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ जिला महासमुंद ने कलेक्टर को सूचना पत्र सौंपा है। संघ ने बताया कि पटवारियों की हड़ताल के कारण डिजिटल क्रॉप सर्वे पीवी, एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व कार्यों का अतिरिक्त दायित्व राजस्व निरीक्षकों को दिया जा रहा है। इससे उनके सामने कामकाज को लेकर गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
यह भी पढ़ें- जबलपुर रेल मंडल में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, कटनी, सागर और सतना समेत 93 स्टेशनों पर लगेंगे हीट डिटेक्टर
मंगलवार को करेंगे धरना प्रदर्शन
संघ के अनुसार, इन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रांतीय संगठन ने 17 नवंबर को सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है। इसकी सूचना 13 नवंबर को ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को दी जा चुकी है। जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर जिले के सभी राजस्व निरीक्षकों के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में गंदगी को लेकर नगरीय प्रशासन सख्त, दो अधिकारियों को थमाया नोटिस; तीन दिन में मांगा जवाब