• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • मुंगेली

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीजा ने हेमचंद को मारने के लिए दी सुपारी, साले ने हेमप्रसाद को मार डाला, 4 गिरफ्तार

मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र में सुपारी किलिंग का एक मामला सामने आया है। जीजा ने किसी और की हत्या करने के लिए साले को सुपारी दी, लेकिन साले ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 04:40:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Sep 2025 04:47:23 PM (IST)
जीजा ने हेमचंद को मारने के लिए दी सुपारी, साले ने हेमप्रसाद को मार डाला, 4 गिरफ्तार
मुंगेली में सुपारी किलिंग के आरोपी गिरफ्तार

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : जिले के थाना फास्टरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाबो में सुपारी किलिंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इसमें जीजा ने अपने साले को हत्या करने के लिए 50 हजार सुपारी दिया लेकिन साले ने भी गलती से दूसरे को मार डाला। मामले में विशेष पुलिस टीम ने हत्या की साजिश रचने वाले षड्यंत्रकारी सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है।

10 सितंबर 2025 की रात लगभग नौ बजे ग्राम दाबो रोड के किनारे नवोदय विद्यालय के पास प्रार्थी हेमचंद साहू अपने साथी हेमप्रसाद साहू के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर हेमप्रसाद साहू की हत्या कर दी। आरोपितों ने मृतक का मोबाइल और प्रार्थी की मोटर साइकिल लूटकर मौके से फरार हो गए। इस घटना पर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में धारा 103(1), 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि सुपारी किलिंग की हत्या के मामले को देखकर पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही सुनील साहू को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में इसकी जानकारी मिली। जिसमें मामले का कुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें- खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा युवक, बैगा की बातों में आकर अपनी मां की कर दी हत्या

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में आरोपित नेतराम साहू पिता निरंजन साहू (43), निवासी सिल्ली, सुनील साहू पिता बहोरिक साहू (20 ), निवासी पौनी , शुभम पाल पिता संदीप पाल (18), निवासी चकरभाठा, गौकरण साहू पिता परसराम साहू , निवासी बड़े पौनी, के साथ विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। आरोपितों के पास से दो नग लोहे की पाइप, मृतक का मोबाइल, प्रार्थी की बाइक घटना में प्रयुक्त बाइक, आरोपित बुलेरो को जब्त कर लिया गया। सभी आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि बाल अपचारी को पृथक से न्यायालय में पेश किया गया।