पशुपति महोत्सव नेपाल में गोपिका ने कत्थक ने दी प्रस्तुति
नगर के समीपस्थ ग्राम भठलीकला में जन्मी गोपिका कश्यप ने नेपाल में आयोजित पशुपति महोत्सव में गोपिका ने कत्थक की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
Publish Date: Thu, 30 May 2024 12:31:39 AM (IST)
Updated Date: Thu, 30 May 2024 12:31:39 AM (IST)
HighLights
- स्पर्धा में द्वितीय पुरस्कार किया गया प्रदान
- गोपिका ने तीन दिनों तक कार्यक्रम में दी प्रस्तुति
- आयोजन को सराहा गया
नईदुनिया न्यूज, लोरमी : नगर के समीपस्थ ग्राम भठलीकला में जन्मी गोपिका कश्यप ने नेपाल में आयोजित पशुपति महोत्सव में गोपिका ने कत्थक की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के साथ हाईस्कूल रेम्बो स्कूल मुंगेली और हायर सेकेंडरी परीक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में उत्तीर्ण की है।पढ़ाई के अलावा पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट ,रंगोली मेहंदी सहित नृत्य उनका बेहद पसंदीदा क्षेत्र था। बचपन से नृत्य के प्रति रुचि रखने वाली गोपिका का सपना नृत्य के क्षेत्र में करियर बनाने का था। अपनी बच्ची की नृत्य के प्रति लगन, उत्साह और समर्पण भाव को देखकर उनकी माता जागृति कश्यप और पिता भुनेश्वर कश्यप लोगों से मार्गदर्शन लेकर उसे इंदिरा गांधी संगीत एवं कला विश्वविद्यालय खैरागढ़ के बैचलर आफ परफार्मिंग आर्ट के संग हिंदुस्तानी वोकल कोर्स में प्रवेश कराने का निश्चय की।
उसके इस कदम को कुछ लोगों ने शुरुआती दौर में उचित नहीं बताया और सकारात्मक सहयोग भी नहीं मिला। फिर भी जहां चाह वहां राह की मूल भावना को चरितार्थ करते हुए उनकी बेटी गोपिका कत्थक नृत्य में मेहनत और अनुशासन के बल पर सिद्ध कर दिया जब उनका चयन महाशिवरात्रि महोत्सव 2024 भिलाई के लिए हुआ। यह उनका पहला मंच था जहां उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से विश्वविद्यालय का ध्यान अपनी ओर खिंचा। उसी का परिणाम था जिसने उसे अंतरराष्ट्रीय कंचना कोसी पशुपति महोत्सव नेपाल 2024 के लिए नामित किया गया। जहां गोपिका ने 24 से 26 मई तीन दिन कत्थक में अनुपम प्रस्तुति देकर दूसरा स्थान प्राप्त की। अपने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल परिवार ,गांव ,जिले, राज्य अपितु देश का भी मान बढ़ाया है। माता-पिता के अलावा दादा जगदीश कश्यप पूर्व सरपंच नाना थकीराम कश्यप पूर्व प्रधानपाठक मामा नवनीत कश्यप, प्रिंसिपल इन्जीनियर बेंगलूरू भाई आर्यन कश्यप सहित पूरा परिवार ने इसी बड़ी उपलब्धि बताया।