• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • मुंगेली

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अश्लील वीडियो युवती के परिजनों और दोस्तों को भेजकर किए वायरल, आरोपित युवक गिरफ्तार

पीड़िता ने बताया कि आठ मार्च 2023 से वह बैहरसरी के रहने वाले आदर्श सिंह से स्नैपचैट एवं फोन पर बातचीत करती थी। इस दौरान आरोपी ने उस पर पहले आपत्तिजनक ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 10 Apr 2025 11:08:44 AM (IST)Updated Date: Thu, 10 Apr 2025 12:34:06 PM (IST)
अश्लील वीडियो युवती के परिजनों और दोस्तों को भेजकर किए वायरल, आरोपित युवक गिरफ्तार
आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया जेल।

HighLights

  1. भाभी के वाट्सएप नंबर पर लड़की की अश्लील स्नैपचैट वीडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई थी।
  2. भाभी ने पुलिस को बताया कि लड़की के स्नैपचैट वीडियो रिकॉर्डिंग किसी ने वायरल कर दी।
  3. पुलिस ने भाभी और पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली। अश्लील वीडियो स्नैपचैट के माध्यम से स्क्रीन रिकॉर्ड कर वायरल करने वाले आरोपित को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपित आदर्श सिंह पीड़िता से स्नैपचैट बातचीत को स्वजन को भेजने की धमकी देकर डरा-धमका रहा था।

प्रार्थी के लिखित आवेदन पर 15 मार्च को बताया गया कि उसकी भाभी के वाट्सएप नंबर पर उसकी ननद के द्वारा लड़की का अश्लील स्नैपचैट वीडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई थी। इसे देखने के बाद भाभी ने बताया था कि लड़की के स्नैपचैट वीडियो रिकॉर्डिंग को किसी ने वायरल कर दिया है।


तब पीड़िता से पूछने पर वीडियो के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद पीड़िता ने बताया कि आठ मार्च 2023 से वह बैहरसरी के रहने वाले आदर्श सिंह से स्नैपचैट एवं फोन पर बातचीत करती थी। आदर्श के द्वारा पीड़िता को स्नैपचैट में कहा कि कपड़े उतारकर वीडियो कॉल करे। नहीं करोगी, तो स्नैपचैट की बातचीत को घरवालों को भेजकर वायरल कर देगा।

फिजिकल रिलेशन बनाने का डाला दबाव

अप्रैल, मई माह में पीड़िता ने डरकर स्नैपचैट में वीडियो कॉलिंग के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो दिखाए थे। इसे मोबाइल में स्क्रीन रिकॉर्ड कर आरोपी ने सेव कर लिया था और बातचीत में पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। पीड़िता ने मना किया, तो आदर्श ने गाली-गलौज किया।

पीड़िता ने डर की वजह से यह बात घर में किसी को नहीं बताई थी। करीब दो साल से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। इस कारण आदर्श अब वर्तमान में अपने मोबाइल में पहले सेव की गई पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो को उसके स्वजन और दोस्तों को भेजकर वायरल कर रहा था।

यह भी पढ़ें- Sukma News: सुकमा में पूर्व विधायक, सीपीआई नेताओं और तेंदुपत्ता प्रबंधकों के घर एसीबी और ईओडब्ल्यू का छापा

आरोपित का मोबाइल पुलिस ने किया जब्त

रिपोर्ट के आधार पर आदर्श सिंह के खिलाफ सात अप्रैल को जुर्म दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट की धारा दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले में प्रार्थी, पीड़िता एवं गवाहों के कथन के आधार पर आरोपित की तलाश की गई।

साइबर सेल के माध्यम से आरोपित आदर्श सिंह को हिरासत में लिया गया। आरोपित से घटना के बारे में पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल को विधिवत जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें- Raipur News: जीएसटी चोरी में रायपुर की दो फर्मों के संचालक गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने 23 साल के आरोपित आदर्श सिंह पिता राणा प्रताप सिंह निवासी बैहसरी थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा को आठ अप्रैल को गिरफ्तार कर उसे ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया।