• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • नारायणपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maoist Yasanna: अबूझमाड़ एनकाउंटर में 25 लाख रुपये का इनामी माओवादी यसन्ना भी मारा गया

Abujhmad Encounter: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपये के इनामी माओवादी यसन्ना को मार गिराया है। यसन्ना की उम्र 60...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 22 May 2025 01:41:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 May 2025 01:48:06 PM (IST)
Maoist Yasanna: अबूझमाड़ एनकाउंटर में 25 लाख रुपये का इनामी माओवादी यसन्ना भी मारा गया
अबूझमाड़ एनकाउंटर में मारे गए माओवादियों के शवों को हेलिकॉप्टर से नारायणपुर लाया गया है।

HighLights

  1. बसव राजू के साथ एक और बड़ा माओवादी मारा गया।
  2. यसन्ना का असली नाम सज्जा वेंकट नागेश्वर राव था।
  3. माओवादियों के बड़े लीडर एक-एक करके हो रहे ढेर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने बसव राजू के साथ 25 लाख रुपये के इनामी माओवादी यासन्ना उर्फ जंगू नवीन को भी मार गिराया है। 60 साल के यसन्ना का असली नाम सज्जा वेंकट नागेश्वर राव था। वह आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का निवासी था। माओवादी उसे कोड नाम राजन्ना, मधु या यासन्ना बुलाते थे।

व्यर्थ नहीं गया बलिदान, जवानों को दी गई अंतिम सलामी

अबूझमाड़ के जाटलूर-कुड़मेल के जंगल में बुधवार को हुए मुठभेड़ में माओवादियों से लड़ते हुए डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान रमेश हेमला व खोटलूराम बलिदान हो गए, पर जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं गया। वीर जवानों के शौर्य ने अब तक की सबसे बड़ी सफलता दिला दी। डीआरजी जवानों ने इस सफल अभियान में माओवादियों का प्रमुख भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का महासचिव व केंद्रीय सैन्य प्रमुख नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू समेत 27 माओवादियों को मार गिराया।


जवानों ने सफलता का उत्सव भी मनाया। इसका वीडियो उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जारी भी किया। वीडियो में जवान माओवादियों के शव के आगे बंदूक लिए उत्सव मना रहे हैं। बलिदानी जवानों का पार्थिव देह नारायणपुर जिला मुख्यालय लाया गया। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, आइजीपी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. की उपस्थिति में अंतिम सलामी दी गई।