• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • नारायणपुर

नारायणपुर-ओरछा मार्ग बंद, अबूझमाड़ का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा, उफान पर नदी-नाले; ग्रामीण परेशान

Narayanpur Flood & Rain Alert: जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश क...और पढ़ें

By Anup SrivastavaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 05:18:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 05:18:50 PM (IST)
नारायणपुर-ओरछा मार्ग बंद, अबूझमाड़ का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा, उफान पर नदी-नाले; ग्रामीण परेशान
बड़गांव माड़ीन नदी के पुल पर बहा 5 फीट पानी।

HighLights

  1. बड़गांव माड़ीन नदी के पुल पर बहा 5 फीट पानी
  2. बड़गांव माड़ीन नदी में लगातार बढ़ रहा जलस्तर
  3. नारायणपुर-ओरछा मार्ग बंद होने से लगा लंबा जाम

नईदुनिया न्यूज, नारायणपुर। जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिले के सभी छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर हैं।

गुरुवार सुबह से शुरू हुई तेज बारिश के कारण नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग पर स्थित बड़गांव माड़ीन नदी का पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पुल के ऊपर से लगभग पांच फीट तेज धार में पानी बह रहा है और जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है।

बड़गांव पुल डूबा, वाहनों की लगी लंबी कतारें

पुल के डूबने से नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इस मार्ग के बंद होने से अबूझमाड़ और छोटेडोंगर क्षेत्र के दर्जनों गांवों का सीधा संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। मार्ग के दोनों तरफ यात्री बसों, निजी वाहनों और मालवाहक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।


बिजली और मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त

तेज हवा और बारिश के कारण अबूझमाड़ और छोटेडोंगर इलाके में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इसके अलावा मोबाइल टावरों का बैकअप खत्म होने से नेटवर्क गायब हो चुका है, जिससे लोग संपर्क विहीन हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ा झटका, 5380 करोड़ का कर्ज मांगा, 1509 करोड़ की मांग बैंक ने ठुकराई

स्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़गांव माढ़ीन नदी पर ऊंचे पुल का निर्माण किया जाए। प्रशासन ने नागरिकों को उफनते नदी-नालों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।