• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • नारायणपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में मतांतरण और मानव तस्करी मामले में नया मोड़, पीड़ित युवतियों ने बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ में मतांतरण और मानव तस्करी के मामले में दो ननों की गिरफ्तारी ने अब नया मोड़ ले लिया है। बजरंग दल ने जिन आदिवासी युवतियों को जबरन आगरा ले जान...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 03 Aug 2025 12:00:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 Aug 2025 12:09:50 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में मतांतरण और मानव तस्करी मामले में नया मोड़, पीड़ित युवतियों ने बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित युवतियों ने बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, नारायणपुर: मानव तस्करी और मतांतरण के आरोपों में गिरफ्तार की गईं दो ननों और एक युवक को एनआइए कोर्ट से जमानत मिलने के बाद यह मामला अब एक नये मोड़ पर आ गया है। शनिवार को नारायणपुर जिले की तीन आदिवासी युवतियों कमलेश्वरी प्रधान, ललिता उसेंडी और सुकमति मंडावी ने खुद सामने आकर प्रेस के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए।

तीनों युवतियों ने नारायणपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर बजरंग दल की जिला संयोजक ज्योति शर्मा समेत अन्य दो कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा। उनका आरोप है कि उन्हें दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जबरन रोका गया और जबरन झूठा बयान दिलवाया गया।


हमसे कहा गया रेप करवा देंगे: ललिता

पीड़िता ललिता उसेंडी ने कहा कि हमें लगभग 50 लोगों की भीड़ ने घेर लिया। हमसे कहा गया कि तुम लड़कों के साथ सुलवाई जाओगी, तुम्हारा रेप करवा देंगे। थप्पड़ पर थप्पड़ मारा गया। जब हमने वीडियो बनाना चाहा तो मोबाइल छीन लिया गया।

यह भी पढ़ें: Conversion in Chhattisgarh: मतांतरण कर चुके ST समुदाय के लोगों को नहीं मिलेगा सुविधाओं का लाभ, राज्य सरकार लाएगी कड़ा कानून

हम अपनी मर्जी से जा रहे थे: कमलेश्वरी

कमलेश्वरी प्रधान ने कहा कि वे तीनों अपने माता-पिता की अनुमति से ननों के साथ आगरा जा रही थीं, जहां एक ईसाई मिशन अस्पताल में नौकरी मिलने वाली थी। हम पहले से ईसाई धर्म में हैं, मतांतरण जैसी कोई बात नहीं थी। हमें वेतन, भोजन और आवास की सुविधा मिलनी थी। लेकिन दुर्ग स्टेशन पर हमें रोका गया, मारा गया और जबरन कहा गया कि तुम गोंड हो, नीच जाति की हो।

युवतियों के आरोपों पर बजरंग दल की ज्योति शर्मा का बयान

सारे आरोप बेबुनियाद व मनगढंत हैं। बजरंग दल में सभी भाइयों को सेवा, संस्कार व सुरक्षा सिखाया जाता है। किसी ने कोई बदसलूकी नहीं की है। यदि आरोप लगा रहे हैं तो उसका वीडियो फुटेज होगा वह उपलब्ध कराएं। सीधी बात है कि दबाव डालकर बयान दिलवाया जा रहा है।

-ज्योति शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी बजरंग दल