• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

वॉक पर निकले रायगढ़ के डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए एक लाख ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण और ऑनलाइन ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 07:27:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 08:13:41 PM (IST)
वॉक पर निकले रायगढ़ के डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए एक लाख ट्रांसफर
फोटो

HighLights

  1. पुसौर में कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण मामले का खुलासा
  2. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया सुरक्षित रेस्क्यू।
  3. पुसौर थाने में बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: इवनिंग वॉक पर निकले डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर को जकेला गृह ग्राम में रास्ते से अपहरण कर आंखों पर पट्टी बांधकर और चाकू से जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से अज्ञात स्थान ले जाकर एक लाख रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के सनसनीखेज प्रकरण एक आरोपित को पुसौर पुलिस ने भूपदेवपुर क्षेत्र से धर दबोचा है।

घटना के संबंध में पीड़ित प्रोफेसर कपुरचंद गुप्ता पिता डमरू धर गुप्ता 47 साल निवासी जकेला ने बताया कि 05 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 06 से 07 बजे के बीच वह गांव में डीपापारा एवं शोभा राइस मिल के पास इवनिंग वॉक कर रहा था। थकान लगने पर वह सड़क किनारे स्थित डबरी के पास माइलस्टोन पत्थर पर बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान दो व्यक्ति उसके पास आए और उसे पकड़कर डबरी की ओर ले गए।


आरोपितो ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी तथा पेट, गर्दन और छाती पर चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोटरसाइकिल से उसे किसी अन्य स्थान (ग्राम पंडरीपानी थाना भूपदेवपुर) पर ले जाकर मारपीट करते हुए मोबाइल फोन का पासवर्ड, गूगल पे एवं भीम एप का पासवर्ड हासिल कर लिया। आरोपितों ने एक महिला से मोबाइल फोन पर संपर्क कर उसका क्यू आर कोड मंगवाया और पीड़ित के खाते से लगातार रकम ट्रांसफर कराई।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, जशपुर से ढ़ाई लाख की अवैध शराब और आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित के खाते की करीब 1 लाख रुपये की लिमिट समाप्त होने तक राशि ट्रांसफर की गई। इसी दौरान पीड़ित को धमकाकर उसके घर फोन करवाया और कुशल-मंगल होने की बात कहलवाई, ताकि परिजनों को घटना की जानकारी न हो सके।

रकम ट्रांसफर कराने के बाद प्रार्थी प्रोफेसर के आंखों पर दोबारा पट्टी बांधी और उसे ग्राम पंडरीपानी, थाना भूपदेवपुर क्षेत्र में ले जाकर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। इधर, पीड़ित के परिजनों को घटना पर संदेह होने पर उन्होंने अपने स्तर पर लोकेशन का पता लगाया और पंडरीपानी पहुंच गए।

परिजनों के वहां पहुंचने की भनक लगते ही आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित प्रोफेसर को सकुशल रेस्क्यू कर थाना लाया गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपितों की पतासाजी शुरू की

रातभर आरोपितों की पतासाजी करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ग्राम जकेला निवासी सुनील सारथी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रोफेसर के अपहरण तथा उनके यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर कराने की योजना में शामिल होना स्वीकार किया है।

बहरहाल थाना पुसौर में धारा 140(3), 309(6), 142 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला के खाते से रकम को कराया गया सुरक्षित इस वारदात में आरोपितो ने प्रोफेसर का अपहरण करने के बाद उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से किसी महिला के खाते में 1 लाख रूपये ट्रांसफर कराया गया था।

भूपदेवपुर पुलिस ने द्वारा जिस महिला के खाते में रकम ट्रांसफर कराया गया था, उससे संपर्क कर ट्रांसफर की गई पूरी रकम को सुरक्षित कराया है। इस तरह पुलिस के सतर्कता से प्रार्थी पीड़ित प्रोफेसर के रकम को भी पुलिस ने सुरक्षित करने में सफलता हासिल किया।

एक ही गांव के रहवासी होने पर बनाएं वारदात की अपहरण और चाकू को नोक पर यूपीआई ट्रांसफर करने के पूरे कांड में पकड़े गए आरोपित पुसौर के ही जकेला गांव के हैं। पुलिस ने बाजार में शामिल गिरफ्तार आरोपित सुनींल सारथी से कडाई से पूछताछ की तो मामले मे अन्य नामजद की पहचान की गई।

इधर पुलिस टीम ने भी आरोपितों को पकड़ने और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सभी आरोपितों ने एक ही गांव के होने के चलते योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था लेकिन परिवार और पुलिस के सतर्कता से आरोपित पकड़े गए।