• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

धरमजयगढ़ में खाकी की दबंगई पड़ी भारी, ढाबे में मारपीट करने वाले हेड कांस्टेबल निलंबित, सिपाही अटैच

रायगढ़ के धरमजयगढ़ में ढाबा संचालक से मारपीट के आरोप में एसएसपी ने प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है और एक आरक्षक को लाइन अटैच किया गया है। वहीं, एक...और पढ़ें

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 04:56:30 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 04:56:30 PM (IST)
धरमजयगढ़ में खाकी की दबंगई पड़ी भारी, ढाबे में मारपीट करने वाले हेड कांस्टेबल निलंबित, सिपाही अटैच
बिहारी ढाबा

HighLights

  1. शिकायत मिलने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एसडीओपी को सौंपी प्राथमिक जांच।
  2. ढाबा संचालक मोंटू गुप्ता की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल लिया बड़ा एक्शन।
  3. आरक्षक विजय राठिया को लाइन अटैच किया गया, एसएसपी शशि मोहन सिंह की कड़ी कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत बिहारी ढाबा के संचालक मोंटू गुप्ता द्वारा पुलिसकर्मियों पर मारपीट एवं अशोभनीय आचरण किए जाने की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

शिकायत के प्रथम दृष्टया परीक्षण के बाद थाना धरमजयगढ़ के प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी को कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के प्रथम दृष्टया पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं आरक्षक विजय राठिया द्वारा ढाबा संचालक के साथ अशोभनीय आचरण किए जाने का मामला प्रथम दृष्टया परिलक्षित होने पर उसे तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

जानकारी के अनुसार 24 सितंबर 2026 को ढाबा संचालक मोंटू गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायत में बताया गया कि 23 सितंबर की रात्रि थाना धरमजयगढ़ के प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी एवं अन्य पुलिस स्टाफ उसके ढाबे पर पहुंचे और वहां विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट की गई।


जिसकी सीसीटीवी वीडियो भी होना बताया गया। शिकायत प्राप्त होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तथा शिकायतकर्ता का पक्ष भी सुना। प्रारंभिक स्तर पर पुलिसकर्मियों के आचरण एवं कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर उक्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- एसपी ऑफिस के सामने मारपीट का वीडियो वायरल, रायगढ़ पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान, 7 पर FIR दर्ज

मामले की निष्पक्ष एवं समुचित जांच के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी को प्राथमिक जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध संचालित कबाड़ दुकान पर दबिश, पिकअप वाहन जप्त, चोरी के माल की खपत और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई

naidunia_imageफोटो

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी के माल की खरीद-बिक्री एवं खपत पर रोक लगाने के उद्देश्य से अवैध कबाड़ के परिवहन और क्रय-विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धरमजयगढ़ पुलिस ने पीपरमार चौक स्थित कबाड़ दुकान में रेड कार्रवाई कर करीब 800 किलोग्राम लोहे एवं टीन का कबाड़ तथा पिकअप वाहन जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा क्षेत्र में अवैध कबाड़ के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर निगरानी रखने के लिए मुखबिर तैनात किए गए हैं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मनतोष यादव नामक व्यक्ति पीपरमार चौक में कबाड़ दुकान संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और कबाड़ दुकान में रेड कार्रवाई की।

मौके पर एक व्यक्ति लोहे एवं टीन के सामान के साथ मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम मनतोष यादव पिता स्व. सदर राम यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी नीचेपारा धरमजयगढ़, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ बताया। पुलिस ने दुकान की जांच की तो करीब 500 किलोग्राम लोहे एवं टीन का स्क्रैप तथा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 ए बी 6317 में लोड करीब 300 किलोग्राम स्क्रैप मिला।

पुलिस ने कुल करीब 800 किलोग्राम लोहे-टीन का कबाड़, कीमत लगभग 50 हजार रुपये तथा पिकअप वाहन कीमत करीब 5 लाख रुपये जब्त कर अनावेदक के विरुद्ध धारा 35(क-ड) बी एन एस एस 303(2) बी एन एस के तहत कार्रवाई की।