• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

एसपी ऑफिस के सामने मारपीट का वीडियो वायरल, रायगढ़ पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान, 7 पर FIR दर्ज

रायगढ़ में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने रुपाली गारमेंट्स संचालक और पूर्व पार्षद के भाई के बीच हुई मारपीट व हंगामे का वीडियो वायरल होने पर रायगढ़ पु...और पढ़ें

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 05:16:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 05:16:22 PM (IST)
एसपी ऑफिस के सामने मारपीट का वीडियो वायरल, रायगढ़ पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान, 7 पर FIR दर्ज
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. एसपी ऑफिस के सामने मारपीट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन।
  2. वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर 7 नामजद पर एफआईआर दर्ज।
  3. बीएनएस की धारा 194 के तहत कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा इंटरनेट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने वाली घटनाओं की लगातार मानिटरिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर मारपीट एवं गाली-गलौज की घटना से संबंधित प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया। ज़िसमे सात लोगों पर नाम जब अपराध दर्ज किया गया है

दरअसल बीते दिन एसपी आफिस के सामने रुपाली गारमेंटस संचालक पूर्व पार्षद के भाई ने गाली गलौज करते हुए मारपीट किया था। इस घटना के बाद दोनो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। एसपी आफिस के सामने घटित घटना से दोनो वर्ग के समाज के लोगो का जमावड़ा एकत्रित हो गया। आवागमन ठप रहा।


इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। यह बवाल यही शांत नहीं हुआ इससे आगे बढ़ते हुए लोगों का हम कोतवाली थाने आकर एकत्रित हो गया। यहां काफी हो हल्ला हंगामा होने के बाद किसी तरह पुलिस ने सभी को खदेड़ा। वहीं इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं एवं अफवाहें फैलने तथा लोक शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो रही थी। ऐसे में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने वीडियो को सुरक्षित कर उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान की गई।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर पाली मार्ग पर खूनी वारदात पेड़ गिराकर रास्ता रोका, राहगीरों को बंधक बनाकर लूटा

वीडियो के आधार पर बाबू, अनिल डालमिया, विक्की डालमिया, गोल्डी अंबानी, अन्नु डालमिया, हैप्पी डालमिया, विपिन मिश्रा एवं अन्य द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर गाली-गलौज एवं मारपीट कर लोक शांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न करना पाए जाने पर थाना कोतवाली में धारा 194 बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस द्वारा घटना से संबंधित वीडियो एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को संकलित कर आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति भंग करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी घटनाओं का भी नियमानुसार संज्ञान लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से रायगढ़ पुलिस ने एक स्पष्ट संदेश शांति भंग करने वाले लोगों को दी है। देखा जाए तो सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति भंग करने वाली किसी भी हरकत को रायगढ़ पुलिस गंभीरता से ले रही है।