• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

रायगढ़ में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, ओड़िशा के सुनसान ठिकाने से बरामद हुई गायब बालिका, दरिंदा गिरफ्तार

एक रात के अंधेरे में कमरे से अचानक गायब हुई 16 वर्षीय किशोरी की तलाश जब पुलिस ने शुरू की, तो रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आया। ओड़िशा के सुंदरगढ़...और पढ़ें

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 09:51:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 09:51:02 PM (IST)
रायगढ़ में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, ओड़िशा के सुनसान ठिकाने से बरामद हुई गायब बालिका, दरिंदा गिरफ्तार
आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

HighLights

  1. रात के वक्त कमरे से रहस्यमय तरीके से गायब हुई नाबालिग।
  2. ओड़िशा के सुंदरगढ़ में छिपे बैठे दरिंदे तक पहुंची पुलिस।
  3. डरावने और खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आरोपी सलाखों के पीछे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में दर्ज मामले में बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस प्रकरण में आरोपित को पुलिस ने ओड़िशा के संबलपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है।

25 सितंबर 2026 को बालिका के पिता ने पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 9 बजे भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। उनकी 16 वर्षीय बेटी भी अपने कमरे में सोई थी, लेकिन अगले दिन सुबह वह कमरे में नहीं मिली। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चला।


किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बालिका को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेगारपानी, भोगराकछार निवासी परमानंद कंवर अपने साथ ले जाकर घर में रखा है।

यह भी पढ़ें- पत्नी साथ रहना चाहती थी, पति के आरोप निकले झूठे, हाईकोर्ट ने खारिज की तलाक की अपील

सूचना पर चौकी रैरूमाखुर्द से प्रधान आरक्षक भेनानसियुस खेस एवं महिला आरक्षक ज्योति की टीम तत्काल रेगारपानी रवाना हुई। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर तलाश की, जहां बालिका मिल गई।

आरोपी उस समय मौके से फरार था। पुलिस ने गवाहों के समक्ष बालिका को बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका का कथन दर्ज कराया गया तथा काउंसलिंग के बाद उसे उसके पिता के सुपुर्द किया गया।

पीड़िता के कथन में परमानंद कंवर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल से उसे रेगारपानी ले जाकर अपने घर में लगातार शारीरिक शोषण किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा परमानंद कंवर, पिता छवि कंवर, उम्र 34 वर्ष, निवासी रेगारपानी, के विरुद्ध प्रकरण में धारा 62(2)(ड) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गईं। प्रकरण में फरार की तलाश लगातार की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने उसे उसके गांव के मुख्य मार्ग पर पल्सर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपित ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 ए डब्ल्यू 1784 को गवाहों के समक्ष जब्त किया। आरोपित के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य संकलित कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सोता हुआ घर, खामोशी से गायब होना, ओड़िशा का सुराग और गिरफ्तारी

  • रात का सन्नाटा और खौफ: परिवार के सोने के बाद अचानक एक मासूम बेटी अपने ही कमरे से गायब हो गई, जिससे घर में मातम छा गया।
  • रहस्यमय सुराग की तलाश: पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जब तलाश शुरू की, तो सुराग ओड़िशा की तरफ इशारा करने लगे।
  • ओड़िशा के जंगलों में दबिश: रैरूमाखुर्द पुलिस ने सुंदरगढ़ पहुंचकर उस डरावने ठिकाने का पता लगाया जहां बालिका को कैद रखा गया था।
  • दरिंदे का अंत: पुलिस ने साहस दिखाते हुए बालिका को सकुशल मुक्त कराया और खौफनाक खेल खेलने वाले आरोपी को धर दबोचा।