• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

रायगढ़ घरघोड़ा में झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म

रायगढ़ के घरघोड़ा में झाड़-फूंक और पूजा-पाठ से शादी की बाधा दूर करने का झांसा देकर महिला को नींद की दवा पिलाकर दुष्कर्म और छह लाख रुपये ठगी, दो गिरफ्तार।

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 07:18:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 07:18:21 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायगढ़ घरघोड़ा में झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म
मुख्य आरोपित एवं उसकी महिला सहयोगी गिरफ्तार

HighLights

  1. झाड़-फूंक के बहाने महिला को नींद की दवा दी।
  2. घरघोड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी और सहयोगी महिला को पकड़ा।
  3. खरसिया बस स्टैंड चाकूबाजी मामले में भी एक आरोपी गिरफ्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के नाम पर शादी में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और उससे लाखों रुपये वसूलने के मामले में मुख्य आरोपित एवं उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तारमुख्य एवं उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय अविवाहित महिला निवासी लैलूंगा ने थाना कोतवाली रायगढ़ में आवेदन देकर अपने साथ हुए शारीरिक शोषण एवं आर्थिक धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना का मूल स्थान घरघोड़ा थाना क्षेत्र में होने से प्रकरण उसी दिन थाना घरघोड़ा स्थानांतरित कर असल अपराध कायम किया गया तथा पीड़िता का विस्तृत कथन दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पीड़िता ने बताया कि मार्च 2026 में उसकी एक परिचित महिला के माध्यम से उसे चंद्र कुमार जायसवाल के बारे में जानकारी मिली थी।


बताया गया था कि चंद्र कुमार हाथ देखकर भविष्य बताता है तथा झाड़-फूंक और दवा के माध्यम से विभिन्न बीमारियों का इलाज करता है। पीड़िता ने उक्त व्यक्ति से मोबाइल पर संपर्क कर अपनी शारीरिक परेशानी, शरीर में दर्द रहने तथा विवाह नहीं हो पाने की समस्या बताई। इस पर चंद्र कुमार ने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के माध्यम से उसकी बीमारी ठीक करने तथा विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार बातचीत होने लगी।

यह भी पढ़ें- जशपुर के गढ़ाटोली में शराब के नशे में बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

8 मार्च 2026 को चंद्र कुमार ने इलाज एवं पूजा-पाठ करने के बहाने पीड़िता को रायगढ़ रोड घरघोड़ा स्थित अपने किराये के मकान में बुलाया। पीड़िता अपने गांव से बस में बैठकर घरघोड़ा पहुंची, जहां वह उसे बाइक से अपने किराये के मकान में ले गया। वहां पहले से एक महिला मौजूद थी, जिसे आरोपित ने गायत्री महंत बताते हुए पूजा-पाठ करने वाली महिला बताया।

गायत्री ने पीड़िता से उसकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ की और पूजा के लिए कपूर, घर की मिट्टी एवं लड्डू मंगवाने की बात कही। पीड़िता द्वारा ये सामग्री उपलब्ध कराने पर गायत्री ने उसे नहाकर गीले वस्त्रों में पूजा स्थल पर आने को कहा। साथ ही यह भरोसा दिलाया कि वह स्वयं महिला है और पूजा के दौरान वहीं मौजूद रहेगी, इसलिए उसे संकोच करने की जरूरत नहीं है।

पीड़िता के अनुसार, गायत्री के कहने पर वह नहाकर पूजा स्थल पर पहुंची। कुछ देर बाद चंद्र कुमार वहां आया और पूजा-पाठ एवं हवन करने लगा। इसी दौरान उसने अभिमंत्रित जल बताकर पीड़िता को पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के कुछ देर बाद ही पीड़िता को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई।

पीड़िता का आरोप है कि इसी बेहोशी की हालत में चंद्र कुमार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। होश आने पर जब उसने इस कृत्य का विरोध किया तो आरोपित ने विवाह में आ रही बाधा दूर करने और शरीर की समस्या ठीक करने के नाम पर अपनी करतूत को उचित ठहराने का प्रयास किया।

पीड़िता ने आगे बताया कि चंद्र कुमार और उसकी महिला सहयोगी द्वारा पूजा-पाठ एवं हवन के नाम पर उससे पहले 4 हजार रुपये और फिर 12 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद उसे बिजनेस वेस्टिज कंपनी में काम करने का झांसा देकर और रुपये देने के लिए दबाव बनाया। इस तरह अलग-अलग बहानों से उससे करीब 6 लाख रुपये वसूल लिए गए। जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया। जिस पर थाना घरघोड़ा में आरोपितों पर धारा 64, 61(2), 49, 123 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जहां पूछताछ और विवेचना में पुलिस के सामने आया कि आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल और गायत्री मानिकपुरी पूर्व में प्रेम संबंध में थे। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर पीड़िता को झाड़-फूंक के बहाने घरघोड़ा बुलाने तथा पूजा-पाठ के दौरान अभिमंत्रित जल बताकर नींद की दवा मिला पानी पिलाकर बेहोश करने की योजना बनाई थी। इसके बाद चंद्र कुमार जायसवाल ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया।

दोनों आरोपितों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर घरघोड़ा पुलिस ने चंद्र कुमार जायसवाल पिता स्व. दाताराम जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम टांडीपार, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, हाल मुकाम अस्पताल पारा, प्रहलाद सिदार का किराये का मकान, लैलूंगा, जिला रायगढ़, श्रीमती गायत्री मानिकपुरी उर्फ गायत्री महंत पति निर्मल मानिकपुरी, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गेरसा सुकवासीपारा, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।