Raigarh News: रायगढ़ जिले के 50 वें कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने किया पदभार ग्रहण
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हैं और इसके पूर्व संचालक, पंचायत के पद पर पदस्थ थे। वे कलेक्टर बेमेतरा, बलोदा बाजार व महासमुंद के पद पर भी रहे हैं।
By Manoj Kumar Tiwari
Edited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Oct 2023 02:04:00 PM (IST)
Updated Date: Sat, 14 Oct 2023 02:04:00 PM (IST)
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल Raigarh News: निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद बदले गए रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट में पदभार ग्रहण किए हैं। गोयल जिले के 50 वें कलेक्टर के रूप में पदस्थापित हुए है। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव, डीएफओ रायगढ़ स्टाइलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव पांडेय, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हैं और इसके पूर्व संचालक, पंचायत के पद पर पदस्थ थे। वे कलेक्टर बेमेतरा, बलोदा बाजार व महासमुंद के पद पर भी रहे हैं। यहां यह बताना लाजमी होगा कि रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को निर्वाचन आयोग ने बदल दिए थे उनके साथ बदलाव की लिस्ट में बिलासपुर कलेक्टर का नाम भी शामिल था।
वही कलेक्टर रायगढ़ के रूप में उनके सामने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य है जबकि शहर में मानसून की विदाई के बाद भी ड़ेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे है माकूल इलाज व्यवस्था उन्हें नही मिल पाने की एवज में मरीजो को जेब ढ़ीली कर महानगर एवं पड़ोसी राज्य ओडिसा का रूख करना पड़ रहा है। शहर में पूर्व में भी ड़ेंगू के चलते मौत से काफी नाराजगी शहर वासियो ने आंदोलन में दिखाए थे।