रायगढ़ में छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था प्रोफेसर, अपने मंगेतर के साथ उसके घर पहुंची और कर दी पिटाई
रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित संत रामेश्वर गहिरा गुरु महाविद्यालय के बॉटनी प्रोफेसर रेमन भार्गव पर उनकी ही छात्रा काजल मिंज ने पिछले डेढ़ साल से टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 08:27:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 08:37:15 AM (IST)
लैलूंगा कॉलेज का मामला, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारितHighLights
- डिजिटल सबूतों से फंसा प्रोफेसर
- सोशल मीडिया पर मची हलचल
- कानून हाथ में लेने पर बहस
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ: जिले के आदिवासी अंचल लैलूंगा से गुरु-शिष्य संबंधों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कालेज प्रोफेसर पर छात्रा को लगातार अश्लील संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। आरोपों से नाराज छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के पास पहुंची और उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा काजल मिंज ने आरोप लगाया है कि लैलूंगा तहसील में स्थित सन्त रामेश्वर गहिरा गुरु महाविद्यालय में बॉटनी विभाग के प्रोफेसर रेमन भार्गव पिछले डेढ़ साल से उसे टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए अश्लील मैसेज भेज रहे थे। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर बार-बार बातचीत के लिए दबाव बनाते थे और आपत्तिजनक प्रस्ताव भी रखते थे।
पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार प्रोफेसर को समझाया कि वह अविवाहित है और प्रोफेसर शादीशुदा हैं, इसलिए इस तरह की हरकतें बंद करें, लेकिन इसके बावजूद उनकी हरकतें नहीं रुकीं। छात्रा का दावा है कि उसके पास सभी चैट और संदेशों के प्रमाण सुरक्षित हैं। इधर, मामले से तंग आकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर से मिलने पहुंची, जहां विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान प्रोफेसर की पिटाई का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
सबूतों के साथ थाने पहुंची छात्रा, बोली-न्याय नहीं मिला तो जाऊंगी महिला थाना रायगढ़
घटना के बाद छात्रा ने लैलूंगा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। वहीं छात्रा ने कहा है कि यदि स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिला तो वह महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराएगी। “मेरे पास हैं सारे सबूत” पीड़ित छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर की ओर से भेजे गए सभी अश्लील मैसेज और चैट उसके पास सुरक्षित हैं।
छात्रा की अन्य छात्राओं से अपील: मेरे पास हैं सारे डिजिटल सबूत, आगे आएं
उसने अन्य छात्राओं से भी आगे आकर समर्थन देने की अपील की है। छात्रा ने कहा कि यदि किसी और को भी इसी तरह प्रताड़ित किया गया है तो वे सामने आएं, ताकि सच्चाई उजागर हो सके। इंटरनेट मीडिया में प्रसारित,लोगो ने कहा गलत मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर आकर उसकी पत्नी के सामने ही पिटाई पिटाई करने का मामला तेजी से इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। इंटरनेट वीडियो में यह घटना प्रसारित होते ही जिले में हलचल की स्थिति निर्मित हो गई। लोगों ने प्रतिक्रिया के तौर पर अपने-अपने विचारों को भी साझा किया अधिकांश लोगों ने इसे शर्मनाक बताएं है। जबकि कुछ लोगो ने इस घटना में विपरीत तर्क भी रखे है।
यह भी पढ़ें- जूना अखाड़े की साध्वी पहुंची बिलासपुर आइजी कार्यालय, नगर पालिका अध्यक्ष जुर्म दर्ज करने की मांग