• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, मिलने पहुंचा तो लड़की और उसके 6 साथियों ने लूट लिया

घटना के वक्त युवती कार में बैठकर शराब पी रही थी, बाद में पता चला कि वो भी इसमें शामिल है।

By VISHWANATH RAYEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 11:19:20 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 11:27:31 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, मिलने पहुंचा तो लड़की और उसके 6 साथियों ने लूट लिया
युवक के साथ हुई लूटपाट। - एआई इमेज

HighLights

  1. रायगढ़ निवासी युवक चांपा में लड़की से मिलने पहुंचा था
  2. वहां उसके साथियों ने युवक के साथ मारपीट कर लूट लिया
  3. 39,600 हजार रुपये ऑनलाइन भी ट्रांसफर करवा लिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर मिलने बुलाने के बाद एक युवक के साथ लूट और मारपीट का मामला सामने आया है। रायगढ़ निवासी युवक का आरोप है कि चांपा में मिलने पहुंचने पर एक युवती और उसके छह साथियों ने उसे चाकू दिखाकर डराया-धमकाया और मारपीट की। इसके बाद फोन-पे के जरिए 39 हजार 600 रुपये मंगवाकर ले लिए। इतना ही नहीं, युवक की उंगली में पहनी सोने की अंगूठी भी छीन ली गई। पीड़ित की शिकायत पर रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने युवती समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, शहर के तुर्कापारा निवासी 23 वर्षीय मनीष वर्मा फोटो फ्रेमिंग का काम करता है। कुछ समय पहले स्नैपचैट के माध्यम से उसकी पहचान पीहू उर्फ पूजा नाम की युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई। आरोप है कि पीहू पिछले कई दिनों से मनीष को चांपा आकर मिलने के लिए कह रही थी।


इसी सिलसिले में 4 नवंबर को मनीष अपने दोस्त अनुज प्रसाद के साथ कार क्रमांक सीजी 13 एआर 5738 से चांपा पहुंचा। वहां मुलाकात के बाद पीहू ने मनीष से उसके दोस्त अनुज को किसी ढाबे में छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद तीनों मिशाल ढाबा पहुंचे, जहां मनीष अपने दोस्त को छोड़कर पीहू के साथ मड़वा प्लांट के पास चला गया।

अचानक 6 युवक उसके पास कार से पहुंचे

मनीष का आरोप है कि रात करीब 12:20 बजे अचानक छह युवक उसकी कार के पास पहुंचे। उन्होंने चाकू दिखाकर उसे कार से बाहर निकाला और हाथ-मुक्कों के साथ बेल्ट से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उससे पैसों की मांग की। वह डर के कारण मनीष ने अपने दोस्त के जीजा से फोन-पे के माध्यम से 39,600 रुपये मंगवाए और आरोपितों को दे दिए।

कार में बैठकर शराब पी रही थी

आरोप है कि इसके बाद भी आरोपियों ने उसे डराकर उसकी पहनी हुई सोने की अंगूठी भी ले ली। मनीष के मुताबिक, इस दौरान पीहू भी मौके पर मौजूद थी और वह बैठकर शराब पी रही थी। बाद में उसे पता चला कि युवती भी कथित तौर पर इस पूरी घटना में शामिल थी। वारदात के बाद सभी आरोपी स्कूटी और बाइक से मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर रील बनाने वालों की अब खैर नहीं, झांसी मंडल ने सुरक्षा नियमों पर दी कड़ी चेतावनी

घटना के बाद मनीष मिशाल ढाबा पहुंचा और अपने दोस्त अनुज को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद रायगढ़ पहुंचकर उसने परिवार को जानकारी दी और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया धारा 115(2), 308(2) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में एक ही चेहरे पर सिम निकालने के सबसे ज्यादा मामले विध्य क्षेत्र में

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।