• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश में एक ही चेहरे पर सिम निकालने के सबसे ज्यादा मामले विध्य क्षेत्र में

राज्य साइबर मुख्यालय ने 'ऑपरेशन फास्ट-2' के अंतर्गत टेलीकाम कंपनियों के सहयोग से आपरेशन फेस चलाया था, जिसमें विभिन्न जिलों प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी सामने आई है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 10:57:48 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 11:00:26 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मध्य प्रदेश में एक ही चेहरे पर सिम निकालने के सबसे ज्यादा मामले विध्य क्षेत्र में
स्टेट साइबर सेल ने चलाया साइबर ठगों के खिलाफ अभियान। - एआई इमेज

HighLights

  1. साइबर ठगों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना यह इलाका
  2. ठगों के निशाने पर क्षेत्र के मजदूरों व कम पढ़े-लिखे लोग
  3. प्रदेश के 19 जिलों में 32 एफआईआर, भोपाल-राजगढ़ में सात

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। साइबर ठगों के लिए मध्य प्रदेश का विंध्य इलाका (रीवा, सतना और सीधी जिला) आसान लक्ष्य बन गया है। ठग क्षेत्र के मजदूरों और कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बना रहे हैं। सर्वाधिक म्यूल खाते मिलने के बाद अब एक ही फोटो-आइडी से सर्वाधिक 2,279 सिम कार्ड रीवा-सतना में जारी होने का पर्दाफाश हुआ है।

मामले में अभी तक 19 जिलों में 32 एफआईआर दर्ज कर 42 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। एक चेहरे पर सर्वाधिक सिम निकालने का दूसरा बड़ा मामला मुरैना और दतिया जिलों का हैं, यहां 1376 सिम निकाली गई हैं। राज्य साइबर मुख्यालय ने 'ऑपरेशन फास्ट-2' के अंतर्गत टेलीकाम कंपनियों के सहयोग से आपरेशन फेस चलाया था, जिसमें विभिन्न जिलों प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी सामने आई है।


सिम कार्ड से बैंक में अकाउंट खुलवाकर ओटीपी लेते हैं

साइबर मुख्यालय के मुताबिक विंध्य क्षेत्र में ठगों ने मजबूत नेटवर्क तैयार कर लिया है, जिससे उन्हें म्यूल खाते खुलवाने, अवैध तरीके से सिम कार्ड हासिल करने में आसानी होती है। बता दें कि इन सिम कार्ड का उपयोग बैंक खाता खुलवाने और ओटीपी प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

भोपाल में सर्वाधिक चार एफआईआर दर्ज कर सात आरोपियों और राजगढ़ में तीन प्रकरण दर्ज कर सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। भोपाल, राजगढ़ के अलावा इस तरह के मामले बालाघाट, रीवा, विदिशा, नरसिंहपुर, ग्वालियर, सीधी, सिंगरौली, कटनी, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, झाबुआ, देवास, मंदसौर सीहोर और दमोह जिलों में भी सामने आए हैं।

इस तरह जारी कराते थे एक चेहरे से कई सिम कार्ड

सिम कार्ड जारी करने वाले आरोपी साइबर ठगों के गिरोह से मिले हुए थे। वे एक सिम कार्ड के बदले 500 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक गिरोह से वसूलते थे। सिम के लिए आवश्यक दस्तावेज कूटरचित तरीके से तैयार किए जाते थे।

उदाहरण के रूप में नई सिम लेने अथवा मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए ग्राहक जो दस्तावेज (आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि) देते थे, उन्हीं की प्रतिलिपि में ये लोग अपना फोटो लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे।

यह भी पढ़ें : ट्रेडिंग और आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा देकर भोपाल के रिटायर्ड अधिकारी से 1.06 करोड़ की साइबर ठगी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।