• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

Medal for Meritorious Service: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के 10 जांबाज पुलिसकर्मियों को करेंगी सम्मानित

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन प्रतिष्ठित मेडल फार मेरिटोरियस सर्विस (ए...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 25 Jan 2026 01:00:20 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Jan 2026 01:00:20 PM (IST)
Medal for Meritorious Service: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के 10 जांबाज पुलिसकर्मियों को करेंगी सम्मानित
छत्तीसगढ़ के 10 जांबाज पुलिसकर्मियों होंगे सम्मानित- सांकेतिक फोटो

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन प्रतिष्ठित मेडल फार मेरिटोरियस सर्विस (एमएसएम) के लिए किया है। इन सभी को यह सम्मान द्रौपति मुर्मु के हाथों प्रदान किया जाएगा।

यह उपलब्धि राज्य पुलिस की उत्कृष्ट सेवा, अनुकरणीय कार्यशैली और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है। चयनित पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ वामपंथी उग्रवाद से निपटने, संवेदनशील क्षेत्रों में शांति स्थापना और नागरिक सुरक्षा में सराहनीय भूमिका निभाई है।


ये होंगे सम्मानित

मेडल फार मेरिटोरियस सर्विस के लिए चयनित अधिकारियों में बिलासपुर आईजी राम गोपाल गर्ग, रायगढ़ एसपी शशिमोहन सिंह, रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, एटीएस एसपी राजश्री मिश्रा, रायपुर एडीसीपी तारकेश्वर पटेल, कमांडेंट निवेदिता पाल, कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावटे, सहायक पुलिस अधीक्षक उनेजा खातून अंसारी, सहायक कमांडेंट जयलाल मरकाम तथा प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू शामिल हैं।

राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी चयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में रेत माफिया को संरक्षण देने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज, NGT सख्त, 42 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट