• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर नगर निगम में 11 अधिकारियों का तबादला, जोन और मुख्यालय की जिम्मेदारियां बदलीं, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत मुख्यालय और विभिन्न जोनों में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 02:41:28 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 02:41:28 PM (IST)
रायपुर नगर निगम में 11 अधिकारियों का तबादला, जोन और मुख्यालय की जिम्मेदारियां बदलीं, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
रायपुर नगर निगम में 11 अधिकारियों का तबादला।

HighLights

  1. रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल
  2. निगमायुक्त ने जारी किए ट्रांसफर के आदेश
  3. नगर निगम में अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत मुख्यालय और विभिन्न जोनों में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। पदस्थापन आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

मुख्यालय और जोनों में बदले गए अफसर

आदेश के अनुसार कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास को मुख्यालय से जोन क्रमांक पांच, लाल महेंद्र प्रताप सिंह को जोन पांच से जोन छह और दिनेश कुमार सिन्हा को जोन छह से जोन 10 भेजा गया है। गजाराम कंवर को जोन 10 से मुख्यालय की उद्यान शाखा में पदस्थ किया गया है।


सहायक अभियंता शत्रुघ्न देशलहरे को जोन सात से जोन आठ और दीपक देवांगन को जोन चार से मुख्यालय में प्रभारी कार्यपालन अभियंता (योजना शाखा, 15वां वित्त एवं लोक कर्म विभाग) बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में भाजपा नेता पर ST-SC एक्ट के तहत केस दर्ज, महिला के चरित्र और आदिवासी समाज पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

नई पदस्थापनाओं और प्रभार का विवरण

संदीप तिवारी को मुख्यालय से जोन चार, संस्कार शर्मा को महापौर कार्यालय, 15वां वित्त आयोग एवं उद्यान शाखा में पदस्थ किया गया है। उप अभियंता वसीम खान को स्वच्छ भारत मिशन में प्रभारी सहायक अभियंता, अर्जिता दीवान को जोन सात में प्रभारी सहायक अभियंता और योगेंद्र साहू को मुख्यालय की योजना शाखा, 15वां वित्त एवं लोक कर्म विभाग में पदस्थ किया गया है।