छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर... 6 से 18 दिसंबर तक 13 ट्रेनें रद, इन ट्रेनों का बदला शेड्यूल
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा (206 किमी) चौथी रेल लाइन परियोजना का काम अंतिम चरण में है। चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 06:56:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 06:56:46 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में 6 से 18 दिसंबर तक 13 ट्रेनें रदHighLights
- चांपा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते 13 ट्रेनें रद
- छत्तीसगढ़ व गोंडवाना एक्सप्रेस समेत 7 गाड़ियां आंशिक रद
- उत्कल व आजाद हिंद एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें देरी से चलेंगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा (206 किमी) चौथी रेल लाइन परियोजना का काम अंतिम चरण में है। इसके तहत चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग और चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 6 से 18 दिसंबर तक 13 मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद रहेंगी, सात गाड़ियां बिलासपुर में समाप्त व प्रारंभ होंगी तथा 11 एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से रवाना होंगी।
6 से 17 दिसंबर तक बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, रायपुर-गेवरारोड मेमू और रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद रहेगी। वहीं, 7 से 18 दिसंबर तक रायगढ़-बिलासपुर मेमू, गेवरारोड-रायपुर मेमू, कोरबा-रायपुर पैसेंजर, बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू, बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू, रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू और बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर रद रहेगी।
बीच में समाप्त व प्रारंभ होने वाली गाड़ियां
- गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (7 से 18 दिसंबर): बिलासपुर में समाप्त व प्रारंभ होगी (झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद)।
- कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (7 से 18 दिसंबर): बिलासपुर से प्रारंभ होगी (कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद)।
- विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस (6 से 17 दिसंबर): बिलासपुर में समाप्त होगी (बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद)।
- कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस (7 से 18 दिसंबर): बिलासपुर से प्रारंभ होगी (कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद)।
- निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (10 व 12 दिसंबर): बिलासपुर में समाप्त होगी (बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद)।
- रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12 व 14 दिसंबर): बिलासपुर से प्रारंभ होगी (रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद)।
विलंब से रवाना होने वाली गाड़ियां
- 10 से 14 दिसंबर: 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (तीन घंटे) और 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस (दो घंटे 30 मिनट)।
- 11 से 15 दिसंबर: 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस (दो घंटे) और 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (दो घंटे)।
- 10 से 12 दिसंबर: 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (नौ घंटे)।
- 12 से 14 दिसंबर: 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (सात घंटे)।
- 11 व 12 दिसंबर: 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (तीन घंटे 15 मिनट)।
- 14 दिसंबर: 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस (चार घंटे 15 मिनट)।
- 15 दिसंबर: 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस (चार घंटे 30 मिनट)।
- 13, 14 व 15 दिसंबर: 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (एक घंटा) और 18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस (एक घंटा)।
पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस
यात्रियों की सुविधा के लिए 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर बनकर चलेगी।
यह भी पढ़ें- इंदौर में 50 लाख के लिए पिता-बहन का कत्ल... 5 मिनट के CCTV में कैद वारदात, कमरे में गूंजीं बहन की चीखें