• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में कांटा के प्रसिद्ध मावली देव मेले में मधुमक्खियों के हमले से 15 घायल, पांच लोगों की हालत गंभीर

विकासखंड माकड़ी से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित कांटा गांव में चल रहे प्रसिद्ध मावली देव मेले में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया।

By Anup SrivastavaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 12:19:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 12:21:30 PM (IST)
रायपुर में कांटा के प्रसिद्ध मावली देव मेले में मधुमक्खियों के हमले से 15 घायल, पांच लोगों की हालत गंभीर
फोटो साभार। AI image

HighLights

  1. बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी लोग मौजूद थे
  2. उप स्वास्थ्य केंद्र कांटा गांव में भर्ती कराया गया
  3. दुर्ग में भी ग्रामीणों पर मधुमक्खियां कर चुकी हैं हमला

नईदुनिया न्यूज, माकड़ी। विकासखंड माकड़ी से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित कांटा गांव में चल रहे प्रसिद्ध मावली देव मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। घटना में करीब 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी लोग मौजूद थे

जानकारी के अनुसार यह घटना शाम करीब चार बजे की है, जब मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी लोग मौजूद थे। अचानक मधुमक्खियां लोगों पर टूट पड़ीं और डंक मारना शुरू कर दिया। इससे मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।


उप स्वास्थ्य केंद्र कांटा गांव में भर्ती कराया गया

लोग हाथों से मधुमक्खियों को हटाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कई लोग उनकी चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र कांटा गांव में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर माकड़ी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया जाएगा।

सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच मोती राम मरकाम अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- मृत्यु भोज में आए लोगों पर मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 5 से अधिक घायल

दुर्ग में भी ग्रामीणों पर मधुमक्खियां कर चुकी हैं हमला

कुछ दिनों पहले दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रूहा और राजपुर में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। सुबह व शाम के समय हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं सात लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक धमधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रूहा में खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। मधुमक्खी के हमले में घायल दुर्गा साहू (40) और उसका पति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही दुर्गा की मौत हो गई थी।