• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime: कार रुकवाई और जबरन अंदर घुसे... दिनदहाड़े हथियारों के बल पर कारोबारी से 15 लाख की लूट

Raipur Loot: लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर आए थे, जिस पर अंग्रेजी में BOSS लिखा हुआ था। वारदात की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टी...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 02:08:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 02:34:28 PM (IST)
Crime: कार रुकवाई और जबरन अंदर घुसे... दिनदहाड़े हथियारों के बल पर कारोबारी से 15 लाख की लूट
Raipur Loot: वारदात के बाद घटना की जानकारी देते बोरवेल कारोबारी।

HighLights

  1. एक किलोमीटर तक पीछा कर दिया घटना को अंजाम।
  2. बिना नंबर प्लेट वाली Boss लिखी बाइक से थे लुटेरे।
  3. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस।

नईदुनिया, रायपुर। राजधानी में सोमवार दोपहर एक बड़ी लूट की वारदात हुई। पंडरी थाना क्षेत्र के कांपा रेलवे फाटक के पास बोरवेल कारोबारी चिराग जैन से तीन बाइक सवार बदमाशों ने 15 लाख रुपए लूट लिए। वारदात इतनी सटीक योजना के तहत हुई कि कारोबारी को भनक तक नहीं लगी।

एक किलोमीटर तक पीछा कर दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, आरोपी कारोबारी का करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह सुनसान जगह पहुंचे, बदमाशों ने उनकी कार को रुकवाया और जबरन अंदर घुस गए। तीनों ने चेहरा ढका हुआ था और गले में हथियार लगाकर धमकी दी, 'चुपचाप बैठे रहो, वरना मार देंगे'। इसके बाद उनके पास रखे 15 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।


बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से आए लुटेरे

जानकारी के अनुसार, लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर आए थे, जिस पर अंग्रेजी में “BOSS” लिखा हुआ था। घटना के बाद कारोबारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पंडरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही ये आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वारदात के बाद शहर से बाहर निकल गए होंगे।

ये भी पढे़ं: रायपुर में दो बड़ी वारदात : पिज्जा डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या, अज्ञात शव मिलने से में मचा हड़कंप