
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय, महानदी भवन) ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के फेरबदल और पदस्थापना में संशोधन से जुड़े दो पृथक आदेश जारी किए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी इन आदेशों के तहत प्रवर श्रेणी, वरिष्ठ श्रेणी और कनिष्ठ श्रेणी के दो दर्जन से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाएं प्रभावित हुई हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 29 सितंबर 2026 को जारी तबादला आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 18 अधिकारियों की नवीन व संशोधित पदस्थापना सूची जारी की गई है।
अपर कलेक्टर व प्रवर श्रेणी अधिकारी:
संयुक्त कलेक्टर व डिप्टी कलेक्टर स्तर:
राज्य सरकार द्वारा जारी दूसरे प्रशासनिक आदेश के तहत 5 SAS अधिकारियों को नवीन दायित्व सौंपे गए हैं:
| क्र. | अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
1
|
दशरथ सिंह राजपूत (2014)
|
आयुक्त, नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा
|
अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़
|
2
|
भागवत प्रसाद जायसवाल (2014)
|
उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
|
अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर
|
3
|
प्रफुल्ल कुमार रजक (2021)
|
डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़
|
डिप्टी कलेक्टर, मुंगेली
|
4
|
दिलीप कुमार उइके (2022)
|
डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), बीजापुर
|
डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), कोण्डागांव
|
5
|
मृणमयी शुक्ला (2025)
|
डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), उत्तर बस्तर कांकेर
|
डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), मुंगेली
|
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश की प्रतियां राजभवन, मुख्यमंत्री सचिवालय, सभी संबंधित संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों और जिला कोषालयों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई हैं। स्थानांतरित एवं संशोधित पदस्थापना प्राप्त सभी अधिकारियों को विभागीय परिपत्र के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और उसका पालन प्रतिवेदन विभाग को प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें- राजनांदगांव में गोवंश का कटा सिर मिलने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने किया कोतवाली का घेराव, सर्विस रोड पर लगाया जाम