• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, PWD ने असिस्टेंट इंजीनियर से लेकर डेटा एंट्री ऑपरेटर तक के बदले क्षेत्र

CG PWD Transfer List: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) में प्रशासनिक कसावट लाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अध...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 09:14:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 09:14:00 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, PWD ने असिस्टेंट इंजीनियर से लेकर डेटा एंट्री ऑपरेटर तक के बदले क्षेत्र
रायपुर पीडब्ल्यूडी में बड़े पैमाने पर तबादले।

HighLights

  1. रायपुर पीडब्ल्यूडी में बड़े पैमाने पर तबादले
  2. लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक कसावट
  3. 164 सहायक अभियंताओं का बदला क्षेत्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) में प्रशासनिक कसावट लाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

प्रशासनिक कसावट के तहत विभिन्न पदों पर हुए फेरबदल

विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। स्थानांतरित किए गए कर्मियों में तकनीकी एवं मैदानी अमले के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य संभालने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के पंचायत कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन, रिटायर्ड कर्मियों की याचिकाएं खारिज, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

इस फेरबदल के तहत मुख्य रूप से 142 सहायक अभियंता (सिविल) और 22 सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा 71 सहायक मानचित्रकार (सिविल), 10 अनुरेखक (सिविल) और 20 डेटा एंट्री ऑपरेटरों के भी नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।