• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में दर्दनाक हादसा: पिता और बहन के सामने तेज बहाव में बह गया मासूम, पैर धोते समय फिसला

साढ़े सात साल का त्रिवेंद्र पवार तालाब में पूजा सामग्री विसर्जन के बाद पैर धोते समय नाले के तेज बहाव में बह गया।

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 07:53:29 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 07:58:10 AM (IST)
रायपुर में दर्दनाक हादसा: पिता और बहन के सामने तेज बहाव में बह गया मासूम, पैर धोते समय फिसला
बोरियाखुर्द में नाले में बहा साढ़े सात साल का बच्चा (AI Generated Image)

HighLights

  1. पिता और बहन के सामने बह गया त्रिवेंद्र
  2. 1 KM दूर मिला, अस्पताल में मृत घोषित
  3. हादसा CCTV में कैद, खुले नाले बने खतरा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। साढ़े सात वर्षीय त्रिवेंद्र पवार नाले के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से बच्चे की तलाश की, लेकिन करीब एक किलोमीटर दूर मिलने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूजा सामग्री विसर्जित करने गए थे पिता

जानकारी के अनुसार श्रद्धा विहार, बोरियाखुर्द निवासी लक्ष्मीनारायण पवार अपने जुड़वा बच्चों त्रिवेंद्र और बेटी के साथ तालाब में पूजा सामग्री विसर्जित करने गए थे। विसर्जन के बाद वे घर लौट रहे थे।

इस दौरान तालाब के पास से गुजर रहे नाले में त्रिवेंद्र पैर धोने के लिए उतरा। तभी अचानक पैर फिसलने से वह नाले के तेज बहाव में बह गया। पिता और बहन की आंखों के सामने देखते ही देखते त्रिवेंद्र पानी की तेज धार में बहता चला गया।


पिता ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज था

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पिता ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाले का बहाव तेज होने के कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका। आसपास के लोग भी दौड़े, लेकिन तब तक बच्चा बह चुका था। स्वजनों और आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाने की काफी कोशिश की।

सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम को लगाया गया। करीब एक किलोमीटर दूर वह मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना CCTV में कैद

पूरी घटना पास लगे एक CCTV में कैद हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि त्रिवेंद्र पिता और बहन के साथ घर जा रहा था। इस दौरान पैर धोने के लिए रुके। गाड़ी से उतरकर पिता उसका पैर धुला रहे थे, तभी त्रिवेंद्र का पैर फिसला और वह गहराई में चला गया। इस दौरान पिता ने उसे पकड़ने की कोशिश की। चीख-पुकार से आसपास के लोग भी जमा हो गए, लेकिन तब तक वह बह चुका था।

बारिश में खुले नाले बन रहे खतरा

बारिश के दौरान शहर और आसपास के इलाकों में खुले नाले और तेज बहाव वाले जलमार्ग हादसों का कारण बन रहे हैं। कई जगह नालों के किनारे सुरक्षा जाली या पर्याप्त चेतावनी संकेत नहीं होने से खतरा बढ़ जाता है। पानी भरने के बाद नाले और आसपास का क्षेत्र एक जैसा दिखाई देने लगता है। ऐसे में बच्चों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। साथ ही लोगों की लापरवाही के चलते भी हादसा हो जाता है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, कुदुदंड पुल के पास लात-घूंसे चले, वीडियो वायरल

इससे पहले भी हो चुकीं घटनाएं

10 अप्रैल 2026: पलौद, नया रायपुर में तीन नाबालिग बहनें नहर में नहाने गई थीं। वे तेज बहाव में बह गईं। मौके पर मौजूद महिलाओं ने दो को बचा लिया, जबकि 13 वर्षीय बच्ची बहाव में दूर चली गई। उसकी मौत हो गई।

18 अगस्त 2026: महात्मा गांधी नगर, राजेंद्र नगर में काव्यांश उर्फ बल्लू साहू, चार वर्ष बड़ी बहन के साथ सामान लेने गया था। वापसी में कीचड़ में पैर फिसला और खुले नाले में गिर गया। नाले से निकालकर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

28 अगस्त: महादेव घाट पर रायपुरा निवासी 35 वर्षीय युधिष्ठिर सारंग अपनी बहन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए परिवार के साथ गया था। विसर्जन के बाद नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी और एनीकट के तेज भंवर की चपेट में आ गया। घटना के एक दिन बाद उसका शव मिला।