• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावधान! रायपुर में फैक्ट्री से 700 किलो नकली पनीर बरामद, बड़े होटलों और दुकानों में होती थी सप्लाई

रायपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भाटागांव क्षेत्र में स्थित एक नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर गंदगी ...और पढ़ें

By Saurab MishraEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 01 Aug 2025 10:43:21 AM (IST)Updated Date: Fri, 01 Aug 2025 10:45:46 AM (IST)
सावधान! रायपुर में फैक्ट्री से 700 किलो नकली पनीर बरामद, बड़े होटलों और दुकानों में होती थी सप्लाई
खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा

HighLights

  1. नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा
  2. खाद्य विभाग ने बरामद किया 700 किलो माल
  3. जांच के लिए भेजे गए नकली पनीर के सैंपल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के भाटागांव इलाके में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर करीब 700 किलो नकली पनीर और मिल्क पाउडर जब्त किया है। गंदगी और बदबूदार माहौल में सस्ता वनस्पति तेल, मिल्क पाउडर और खतरनाक केमिकल मिलाकर नकली पनीर बनाया जा रहा था।इसकी सप्लाई शहर के कई होटलों, मिठाई दुकानों और डेयरियों में की जा रही थी।

फैक्ट्री में हर तरफ मिली गंदगी

छापे के दौरान टीम को फैक्ट्री में चारों ओर गंदगी दिखाई दी। पनीर को गंदे पानी और बर्फ में रखा गया था, चारों तरफ तेल के टिन, केमिकल की बोतलें और मिल्क पाउडर के पैकेट बिखरे पड़े थे। फैक्ट्री मुरैना (मध्य प्रदेश) के हुकुमचंद बंसल और उनके बेटे अंकुर बंसल चला रहे थे। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह नकली पनीर रायपुर के कई होटलों और मिठाई दुकानों में बेचा जा रहा था। फैक्ट्री में काम कर रहे सभी मजदूर भी मुरैना के ही थे।


पहले भी पकड़े जा चुके हैं आरोपी

खास बात यह है कि दोनों आरोपी पहले भी रायपुर में नकली पनीर बनाते पकड़े जा चुके हैं। करीब 10 दिन पहले भी एक महिला अधिकारी ने इस फैक्ट्री की जांच की थी, जहां भारी गंदगी मिली थी। बावजूद इसके, कार्रवाई न होने से यह मिलावट का खेल दोबारा शुरू हो गया। इस लापरवाही से फूड सेफ्टी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

फैक्ट्री सील, नमूने भेजे जांच के लिए

बुधवार को सहायक आयुक्त नीतेश मिश्रा, खाद्य अधिकारी साधना चंद्राकर और सिद्धार्थ पांडे की टीम ने फैक्ट्री में छापा मारकर नकली पनीर और मिल्क पाउडर जब्त किया। फैक्ट्री को तत्काल बंद करने और सफाई के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने मौके पर सुधार सूचना नोटिस भी जारी की है और पनीर व तेल के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Conversion: रायपुर की 56 बस्तियों में मिशनरियों की घुसपैठ, कमजोर लोगों का मतांतरण

गौरतलब है कि 17 जुलाई को लिए गए नमूनों की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। जनता से अपील, खुला पनीर न खरीदें। खाद्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि खुला पनीर खरीदने से बचें और केवल ब्रांडेड पनीर ही इस्तेमाल करें। नकली पनीर से पेट की गंभीर बीमारियां और फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। यदि किसी दुकान पर पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध लगे, तो तुरंत शिकायत करें।

जब्त किए गए पनीर का सेंपल जांच के लिए भेजा गया है। अभी फैक्ट्री को बंद रखने का निर्देश दिया गया है, सेंपल की रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - नितेश मिश्रा, सहायक आयुक्त, खाद्य विभाग