• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur के होटल में युवक की हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, प्रेमिका पर शक

CG Crime: राजधानी के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में एक युवक की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 29 Sep 2025 08:28:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Sep 2025 08:28:25 PM (IST)
Raipur के होटल में युवक की हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, प्रेमिका पर शक
Raipur के होटल में युवक ही हत्या।

HighLights

  1. रायपुर स्टेशन रोड स्थित होटल में युवक की हत्या
  2. युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या
  3. मृतक की पहचान मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में सोमवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सद्दाम दो दिन पहले अपनी एक युवती परिचित के साथ होटल में ठहरा था। सोमवार को उसका शव कमरे में रक्तरंजित अवस्था में मिला।

युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस को आशंका है कि सद्दाम की हत्या उसके साथ आई युवती ने ही की होगी। बताया जा रहा है कि युवती मृतक की प्रेमिका थी और दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी।


यह भी पढ़ें- MP में मुस्लिम युवती के साथ घूम रहे हिंदू युवक के साथ सरेआम मारपीट, 6 गिरफ्तार, Video वायरल

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। होटल के सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर खंगाले जा रहे हैं। पुलिस युवती की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद से लापता बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।